Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: नारी शक्ति का सम्मान

*महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास अधूरा: वन मंत्री श्री कश्यप*

*अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली उर्मिला करंगा सम्मानित*

रायपुर, 08 मार्च 2025/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर नारी शक्ति को नमन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि माता ही प्रथम गुरु होती हैं, जिनके मार्गदर्शन में व्यक्ति सफलता के शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास अधूरा है। श्री कश्यप ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तथा अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम कुरूषनार की श्रीमती उर्मिला करंगा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके इस उपलब्धि पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने बताया कि जिले में महतारी वंदन योजना के तहत 27 हजार 48 महिलाओं को अब तक 30 करोड़ 14 लाख 11 हजार 900 रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। इस राशि ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि जिले में सक्षम योजना के अंतर्गत 86 महिलाओं को 50 लाख 60 हजार रुपए तथा ऋण योजना के तहत 83 समूहों को 41 लाख 95 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया है। इससे महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है।

जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ा है, तब-तब नारी शक्ति ने विराट रूप धारण कर उसका अंत किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, छोटेडोंगर सरपंच श्रीमती संध्या पवार, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर

    *खेती-किराना और महुआ व्यापार से बनीं आत्मनिर्भर* रायपुर, 05 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बीजापुर जिले से लगभग 15 किलोमीटर दूर नियद नेल्ला नार क्षेत्र के ग्राम चेरपाल की रहने…

    Read more

    कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन

    *कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने दिया प्रेम, समरसता और सद्भाव का संदेश* रायपुर, 05 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम पारंपरिक…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी