Ro no D15139/23

लुण्ड्रा के ग्राम रघुनाथपुर, उदयपुर के ग्राम मतरिंगा एवं मैनपाठ के ग्राम नर्मदापुर में अंतर्राष्ट्रीय  महिला दिवस के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंबिकापुर 07 मार्च 2025/ महिला संरक्षण एवं सशक्तिकरण की दिशा में स्थानीय जन सामान्य को महत्वपूर्ण विषयों में उन्नमुखीकरण अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में एवं जिला कार्यकम अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम रघुनाथपुर, उदयपुर के ग्राम मतरिंगा एवं मैनपाठ के ग्राम नर्मदापुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती सुलेखा कश्यप द्वारा घरेलू हिंसा, महिलाओं के कानून एवं महिला शक्तिकरण योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृवंदना, महिला हेल्पलाईन नम्बर के संबंध में जानकारी दी गई। आई०सी०पी०एस० के टीम द्वारा मिशन वात्सलय, सखी वन स्टॉप के टीम द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर की जानकारी एवं चाईल्ड लाईन द्वारा चाईल्ड लाईन की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में सम्मानीय जनप्रतिनिधी, ग्राम की महिलाएं, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थी।

उल्लेखनीय है कि बाल विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सभा का आयोजन ग्राम पंचायत, ग्रामों, आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर कार्यकमों का आयोजन किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुये है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के संवैधानिक वैधानिक अधिकारो के प्रति प्रतिबद्धता, उनके समानता के अधिकारो को स्थापित करने महिलाओं के खिलाफ होने वाले हिंसा का विरोध तथा महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार है।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार