Ro no D15139/23

जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में इन्वेस्टर्स को प्रदान किया गया निवेश पत्र

जगदलपुर, 30 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत उद्योग विभाग के विशेष कार्यक्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय आस्था हॉल में आयोजित जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में औद्योगिक विकास नीति 2024-30 ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत वन क्लिक पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्रों के विकास हेतु कलेक्टर श्री हरिस द्वारा निजी भूमि पर भी औद्योगिक पार्क स्थापित करने एवं छूट प्रदाय किए जाने की जानकारी दी गई। वहीं उन्होने नवीन उद्योगों के स्थापना से संबंधित इन्वीटेशन टू इन्वेस्ट प्रमाण पत्र सम्बंधित इन्वेस्टर्स को प्रदान किया।

जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में वन क्लिक पोर्टल से संबंधित समस्त जानकारी पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई। साथ ही बस्तर जिले में निवेशकों को प्रदत्त सुविधाओं तथा उद्योग स्थापना में आने वाली कठिनाईयों पर चर्चा की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स, लघु उद्योग भारती तथा जूनियर चेम्बर आॅफ कामर्स के पदाधिकारी तथा सदस्यों के अलावा नव उद्यमियों
सहित विद्युत वितरण कम्पनी, नगर एवं ग्राम निवेश, खनिज, औद्योगिक सुरक्षा, छत्तीसगढ़ पर्यावरण मण्डल के अधिकारी मौजूद थे। बैठक के अंत में उद्योग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री अजीत सुन्दर बिलुंग ने कार्यक्रम में शामिल समस्त उद्योगपति एवं विभागों का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?