Ro no D15139/23

आईपीएस वाई पूरन सुसाइड केस: राहुल गांधी के आने से पहले हरियाणा के डीजीपी को छुट्टी पर भेजा गया

चंडीगढ़ । हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन सुसाइड केस में रोज नए मोड़ आ रहे हैं. आत्महत्या के सात दिन बाद अब हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को नायब सैनी सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया है. इससे पहले ही रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरानिया का ट्रांसफर किया जा चुका है.
आज मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान चंडीगढ़ आ रहे हैं. दोनों नेता यहां आईपीएस वाई के परिवार से मिलेंगे. इससे पहले ही हरियाणा के डीजीपी को छुट्‌टी पर भेज दिया गया है.
हरियाणा डीजीपी को छुट्टी पर भेजे जाने का फैसला सोमवार की देर रात लिया गया. बताया जा रहा है कि आईपीएस सुसाइड केस के बाद हरियाणा डीजीपी को हटाने का प्रेशर नायब सिंह सैनी सरकार पर लगातार बन रहा था. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले ही डीजीपी को छुट्टी पर भेज दिया गया.
पीएम मोदी का सोनीपत दौरा भी रद्द
जानकारी के लिए बता दें, नायब सिंह सैनी की सरकार का एक साल पूरा होने पर हरियाणा के सोनीपत में एक कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करने वाले थे. यहां पीएम मोदी ‘जन विश्वास- जन विकास’ रैली में शामिल होने वाले थे. हालांकि, आईपीएस सुसाइड केस के बीच बढ़ती टेंशन को देखते हुए पीएम का दौरा रद्द कर दिया गया है.
पीएम मोदी यहां कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करने के लिए आ रहे थे. अब सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है, उन्होंने कोई कारण नहीं बताया गया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की थी. इससे पहले, सोमवार को भी नायब सैनी सोनीपत में थे.
बीजेपी के लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में लौटने के बाद नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर 2024 को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.
दलित संगठनों की महापंचायत
आईपीएस वाई पूरन और उनके परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाने वाले कई दलित संगठन एक साथ इकट्ठा हुए और एक महापंचायत बुलाई. न्याय की गुहार लगाते हुए संगठनों ने सरकार से 48 घंटे के अंदर बड़ा कदम उठाने की अील की थी. यह 48 घंटे मंगलवार को पूरे हो रहे हैं.

  • Related Posts

    नगर निगम, दिखावे की दहाड़-सामने मनमानी का पहाड़, आनलाईन टैक्स भी ढकोसला, हा…हा…हम नहीं सुधरेंगे; अफसरांे की छुपा-छुपाई, आयुक्त को अंगूठा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी….

      आयुक्त नगर निगम रायपुर ने मोर रायपुर एप को जनता के साथ एक बेशर्म मजाक बना देने के मामले में एक आम बयान दिया। आप समझ ही गये होंगे…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन *महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महात्मा गांधी नरेगा के अभिसरण से…

    Read more

    NATIONAL

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा