Ro no D15139/23

इजरायल के हमले के बाद ईरानी आर्मी और खामेनेई बड़े हमले की तैयारी में

तेहरान । इसराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों और मिलिट्री कमांडर्स को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं। राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाज़ सुनाई दी हैं। इस हमले की पुष्टि इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने की है। ईरान के सरकारी मीडिया ने भी कई फुटेज जारी किए हैं, जिनमें सड़कों पर जगह-जगह मलबा दिखाई दिया। वहीं इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने भी बयान जारी किया है।
इजरायल के हमले के बाद ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने बदला लेने की कसम खाई है। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने भी इजरायल को सजा दिए बिना नहीं छोड़ने की बात कही है। ईरान के सशस्त्र बलों ने इजरायल को चेताते हुए कहा है कि उससे तेहरान पर हमले का हिसाब खून के बदले खून की तर्ज पर लिया जाएगा। इजरायल के हमले के कुछ घंटे बाद ही ईरान की ओर से करीब 200 ड्रोन भेजे हैं। ईरान ने कथित तौर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमले की भी तैयारी कर ली है।
इजरायल ने शुक्रवार तड़के ईरान की परमाणु और सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया है। इन हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर-इन-चीफ जनरल हुसैन सलामी और ईरानी सेना के चीफ मोहम्मद बाघेरी की मौत हो गई है। ईरान के दो परमाणु वैज्ञानिकों की जान भी इजरायल के हमले में गई है। इससे ईरान की सेना भड़की हुई है और जवाबी हमले की तैयारी में है।

  • Related Posts

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

                                                      अतीश दीपंकर ब्योरो चीफ,बिहार  बिहार…

    Read more

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    भारत ने सेना की युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए अमेरिका से जेवलिन टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए समझौता किया है. जेवलिन को बख्तरबंद वाहनों और मजबूत किलेबंद…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प