Ro no D15139/23

ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

Iran attack Qatar: ईरान की सेना ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने कतर में मौजूद कतर में स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट रास लफ्फान (Ras Laffan) पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ले ली है. ईरान ने साफ कहा है कि यह हमला ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ की 63वीं लहर का हिस्सा था. ईरान का दावा है कि उन्होंने यह कदम अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के साउथ पार्स (South Pars) गैस फील्ड पर किए गए हमलों के जवाब में उठाया है. IRGC ने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा हमला हुआ, तो वे दुश्मन के एनर्जी ठिकानों को पूरी तरह से मटियामेट कर देंगे.

ईरान ने क्यों किया कतर पर हमला?

IRGC के जनसंपर्क कार्यालय के मुताबिक, यह हमला ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खतीब की मौत का बदला लेने के लिए किया गया है. 18 मार्च 2026 को इजरायल ने तेहरान में एक बड़ा एयरस्ट्राइक किया था, जिसमें इस्माइल खतीब की मौत हो गई थी. वह पिछले 24 घंटों में मारे गए तीसरे बड़े ईरानी अधिकारी थे. इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि खतीब ईरान के भीतर दमनकारी गतिविधियों और बाहरी खतरों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार थे. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने भी सोशल मीडिया पर खतीब की मौत की पुष्टि करते हुए इसे ‘कायरतापूर्ण हत्या’ करार दिया था.

ईरान का कहना है कि वह पड़ोसी देशों की अर्थव्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था, लेकिन जब उसके अपने एनर्जी ठिकानों पर हमला हुआ, तो उसे मजबूरन अमेरिका से जुड़े तेल और गैस सेंटर्स को निशाना बनाना पड़ा. ईरान ने इसे युद्ध का एक नया लेवल बताया है.

इजरायल के 80 ठिकानों को बनाया निशाना

ईरान ने केवल कतर ही नहीं, बल्कि इजरायल के अंदर भी कोहराम मचाने का दावा किया है. IRGC के अनुसार, उन्होंने ऋृषोन लेजियन, रामला, लोद, ईलात, रामत गन, बेनी ब्राक, बैट यम और होलोन जैसे शहरों में 80 मिलिट्री ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं. इन हमलों में मल्टी-वारहेड मिसाइलों और सुसाइड ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया. ईरान ने कड़े शब्दों में कहा है कि अगली बार उनका रिस्पॉन्स आज की तुलना में कहीं ज्यादा खतरनाक होगा.

ट्रंप बोले- ‘इजरायल ने गुस्से में लिया फैसला, अमेरिका को खबर नहीं थी’

इस पूरे मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी बात रखी. ट्रंप ने कहा कि इजरायल ने गुस्से में आकर ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया, जिसकी जानकारी न तो अमेरिका को थी और न ही कतर को. ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने फिर से ‘मासूम’ कतर पर हमला किया, तो अमेरिका बिना किसी की परवाह किए ईरान के पूरे साउथ पार्स गैस फील्ड को उड़ा देगा. ट्रंप ने कहा कि वह इतनी तबाही नहीं चाहते, लेकिन कतर के LNG प्लांट पर दोबारा हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

  • Related Posts

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. महात्मा फुले को केवल उनकी संस्थाओं या…

    Read more

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राज्य में नए सीएम को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. शुक्रवार को शपथ ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब