Ro no D15139/23

फुटहामुड़ा नहर परियोजना से बदलेगी कुकरेल क्षेत्र की सिंचाई तस्वीर: कलेक्टर  अबिनाश मिश्र

नहर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा: कलेक्टर मिश्रा

धमतरी, 21 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को फुटहामुड़ा नहर से प्रभावित ग्राम माकरदोना, मोहलई, पथर्रीडीह, छुही एवं साल्हेभाट के कृषकों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान लाभान्वित कृषक भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि यह परियोजना पूर्ण होने पर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा प्रभावित कृषकों के लंबित मुआवजा प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन श्री हेमलाल कुरेशिया, ने जानकारी दी कि नगरी विकासखण्ड में सिलयारी डायवर्सन वियर एवं फुटहामुड़ा नहर निर्माण हेतु प्रारंभिक स्वीकृति 17.56 करोड़ रुपये की थी, जिसे विभिन्न कारणों से संशोधित करते हुए वर्तमान में 73.94 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है। परियोजना से 1940 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित होगी, जिससे कुकरेल क्षेत्र के 22 ग्राम सीधे लाभान्वित होंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्य नहर की कुल लंबाई 19.74 किलोमीटर तथा लघु नहरों की लंबाई 18.61 किलोमीटर है। वर्तमान में नहर निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें 750 मीटर से 9330 मीटर तक के हिस्से में लगभग 20 प्रतिशत तथा 9330 मीटर से 19740 मीटर तक के हिस्से में लगभग 15 प्रतिशत भौतिक प्रगति दर्ज की गई है। परियोजना के अंतर्गत विभिन्न संरचनाओं का निर्माण एवं नहर लाइनिंग कार्य निर्धारित समय-सीमा 4 मार्च 2027 तक पूर्ण किया जाएगा।
बैठक में कृषकों ने मुआवजा भुगतान में विलंब, भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्याएं एवं निर्माण कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों को प्रमुखता से रखा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों के हितों की रक्षा करते हुए परियोजना को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के कृषि विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के माध्यम से किसानों को स्थायी लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता के साथ कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

धमतरी। फुटहामुड़ा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने हाल ही में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में सिंचाई और पेयजल सुविधा को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रस्तावित नहर निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि फुटहामुड़ा से कुकरेल-बोरसी तक मुख्य नहर का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद आसपास के गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए छोटी-छोटी नालियों का जाल बिछाया जाएगा, जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से धैर्य बनाए रखने और जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न सिर्फ सिंचाई और पेयजल की समस्या दूर होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। जोगीडीह में नहर नाली निर्माण से प्रभावित लोगों के लिए शासन द्वारा देय क्षतिपूर्ति का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि वर्ष 2028 तक सभी माइनर कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और अगले दो वर्षों में गांवों तक पानी पहुंच जाएगा।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की अन्य समस्याएं भी रखीं, जिनमें कुकरेल से बासीखायी मार्ग की मरम्मत, भालूचुवा आंगनबाड़ी केंद्र की जर्जर स्थिति और स्कूलों के मरम्मत की आवश्यकता प्रमुख रही। कुकरेल में महाविद्यालय खोलने की मांग पर कलेक्टर ने बताया कि इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और स्वीकृति मिलते ही स्थानीय युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
ग्रामीण विकास को और मजबूती देने के लिए कलेक्टर ने गांवों की सक्रिय महिलाओं को “महिला कमांडो” के रूप में संगठित करने की पहल की बात कही। इसके लिए जल्द ही एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें समाजसेवी श्रीमती शमशाद बेगम को आमंत्रित कर महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में, तहसीलदार कुकरैल सुश्री ख्याति कंवर, सहित अन्य अधिकारी और क्षेत्र के ग्रामीण , कृषक,जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प