Ro no D15139/23

क्या वॉकर की बैसाखियों पर चल रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? वायरल तस्वीरों ने मचाई हलचल, सच्चाई क्या है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे वॉकर की सहायता से चलते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ दावा किया गया कि यह फोटो उस समय ली गई, जब ट्रंप ने ‘AI को विनियमित करने से राज्यों को रोकने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए’ थे. इन तस्वीरों की सच्चाई क्या है?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं. कभी कभार ऑफिस में मीटिंग के दौरान भी उनकी नींद वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं. इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है. उन्हें वॉकर के सहारे चलते देखा जा रहा है. इस तस्वीर के साथ दावा किया गया कि यह फोटो उस समय ली गई, जब ट्रंप ने ‘AI को विनियमित करने से राज्यों को रोकने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए’ थे. यह तस्वीर एक तूफान की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हुई, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप की सेहत को लेकर बढ़ी निगरानी और भी तेज हो गई है, खासकर उनके MRI करवाने की खबर के बाद.

क्या डोनाल्ड ट्रंप का वॉकर वाला फोटो असली है?

वायरल फोटो में दावा किया गया कि ट्रंप व्हाइट हाउस के एक गलियारे में वॉकर का सहारा लेते हुए झुके हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, यह तस्वीर सच्ची प्रतीत नहीं होती. इसी तरह की एक और तस्वीर ऑनलाइन साझा की गई है, जिसमें वॉकर सुनहरे रंग का दिखाई देता है. महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी मुख्यधारा मीडिया हाउस या प्रमाणित फोटोग्राफर्स ने ऐसी कोई तस्वीर जारी नहीं की है. उपलब्ध सभी तथ्यों के आधार पर यह छवि एडिटेड या AI-जनित लगती है.

Grok ने इस वायरल फोटो का फैक्ट-चेक किया और कहा कि यह फोटो डिजिटल रूप से बदली हुई या AI-जनित प्रतीत होती है. कोई विश्वसनीय समाचार रिपोर्ट यह पुष्टि नहीं करती कि दिसंबर 2025 में ट्रंप वॉकर का उपयोग कर रहे थे, हालांकि AI विनियमन पर कार्यकारी आदेश वास्तव में वास्तविक है. वहीं चैटजीपीटी के एआई विश्लेषण के अनुसार भी यह तस्वीर असली नहीं लगती, बल्कि एआई-जनरेटेड होने की अधिक संभावना है. तस्वीर में कई गड़बड़ियाँ दिखती हैं, जैसे वॉकर की संरचना सही नहीं दिखना, कारपेट का पैटर्न अस्पष्ट होना, बैकग्राउंड में चेहरों की धुंधली और अनिश्चित डिटेल्स, और मुख्य आकृति पर स्टूडियो जैसी रोशनी पड़ना, जो हॉलवे की वास्तविक लाइटिंग से मेल नहीं खाता.

पहली फोटो थोड़ा सा सत्यता लिए हुए थी. लेकिन जैसे-जैसे यह तस्वीर फैलती गई, लोग इसकी सत्यता पर सवाल उठाने लगे. कई यूजर्स ने इसे फेक बताया. वहीं जब गोल्डन वॉकर वाली फोटो ने संदेह को और बढ़ा दिया. ऐसे में इस तस्वीर को पूरी तरह से फेक माना जा रहा है. गोल्डन वॉकर वाली तस्वीर देखकर तो कुछ लोगों ने तो इसका मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि ‘गोल्डन वॉकर’ वाली तस्वीर भी शायद उनके वोटर्स से भी ज्यादा कीमती है.

अपनी सेहत की रिपोर्टिंग पर भड़के ट्रंप

कई लोगों ने ट्रंप के हाथ पर अक्सर दिखाई देने वाले नीले निशान को लेकर भी सवाल उठाए हैं, जबकि राष्ट्रपति की झपकी लेते हुए दिखने वाली तस्वीरों ने भी उनकी सेहत पर चर्चा को बढ़ावा दिया है. हाल ही में ट्रंप ने अपनी सेहत को लेकर बढ़ते ध्यान पर प्रतिक्रिया दी. ट्रुथ सोशल पर एक लंबे पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सेहत पर सवाल उठाना देशद्रोह के समान है. उन्होंने लिखा- कई मेडिकल टेस्ट और बहुत कुछ करने के बाद, मुझे वास्तव में लगता है कि समाचार पत्रों द्वारा फर्जी रिपोर्ट इसलिए की जाती है, ताकि ‘संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति’ की बदनामी और अपमान किया जा सके, देशद्रोही, शायद राजद्रोही भी है. वे वास्तव में राष्ट्र के दुश्मन हैं, और हमें इसके बारे में कुछ करना चाहिए.

  • Related Posts

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: कोलकाता. मालदा में एसआइआर प्रक्रिया के विरोध के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाये जाने और हिंसा के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने जांच तेज…

    Read more

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    INS Trikand in Tanzania: ईरान में पिछले 28 फरवरी से जंग चल रही है. इसकी वजह से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी जैसे हालात हैं. इसने पूरी दुनिया में तेल और गैस…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….