Ro no D15139/23

रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में ईशान किशन ने नाबाद 125 रन बनाए

खेल डेस्क । रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन का आगाज आज यानी 15 अक्टूबर से हो गया है। एलीट ग्रुप ए में झारखंड और तमिलनाडु का मैच चल रहा है। इस मैच का आयोजन कोयम्बटूर के श्री रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ग्राउंड में हो रहा है। भारतीय टीम से लंबे समय से दूर चल रहे झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने इस मैच में गजब बल्लेबाजी की है और गजब का शतक ठोका है। ईशान ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले हैं। लेकिन, वह इस वक्त टीम इंडिया की किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं और वापसी करने को देख रहे हैं।
रणजी ट्रॉफी में ईशान किशन का लाजवाब शतक
झारखंड ने तमिलनाडु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में कप्तान ईशान किशन ने पांचवें नंबर पर आकर गजब बैटिंग की और सेंचुरी लगा दी। ईशान किशन पहले दिन आउट नहीं हुए हैं और 125 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।
2023 से चल रहे टीम इंडिया से बाहर
2023 में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में टी20 मैच खेला था। उसके बाद साउथ अफ्रीका दौरे से पहले ईशान किशन ने ब्रेक लिया था, जिसके बाद अब तक उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई है। ईशान किशन ने अपने करियर में भारत के लिए 2 टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 78, वनडे में 933 तो टी20 में 796 रन हैं।
बता दें कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया थी। इसके बाद नीलामी में किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। सीजन की शुरुआत ईशान ने शतक के साथ की थी। लेकिन, उसके बाद ईशान का बल्ला ज्यादा चला नहीं। उन्होंने 14 मैचों में 1 सेंचुरी और 1 हाफ सेंचुरी के चलते 354 रन बनाए थे।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…