Ro no D15139/23

प्रदेश में गिग वर्करों के कल्याण के लिए श्रम कानून बनाना जरूरी, खारुन का पानी दूषित गंदा पानी पीने लोग मजबूरविधानसभा में गूंजा मामला

 

रायपुर । शगुफ्ता शीरीन। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल में गिग वर्करों के लिए कानून बनाने की मांग सदस्यों ने की सदस्य अजय चंद्राकर ने पूछा कि सरकार ऐसे वर्कस के कल्याण के लिए क्या कर रही है जो स्विगी, जोमैटो ओर ब्लिंकिट जैदी कंपनियों से जुड़े है । ओर कार्य कर रहे है। ऐसे कर्मचारियों के संरक्षण और न्याय दिलाने सरकार कौन से कदम उठा रही है । ऐसे कितने युवा है जो इन कंपनियों से जुड़े है । श्रम कानून का संरक्षण नहीं मिलने से युवा आत्महत्या करने मजबूर है । इसके जवाब में मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि सरकार के पास स्पेसिफिक जानकारी अथवा आंकड़े नहीं हैं लेकिन प्रचलित श्रम कानूनों के अनुसार उन्हें सरंक्षण दिया जा रहा है।
विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा कि कितनी कंपनियां पंजीकृत है। विभागीय मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक भी कंपनी पंजीकृत नहीं
पंजीयन नहीं होने से गिग वर्करों की संख्या उपलब्ध नहीं है । इन
कंपनियों को कार्य करने की किसी प्रक्रिया की अनुमति नहीं है । सरकार ने समिति बनाई थी जिससे श्रमिकों के कल्याण के लिए कार्य किए जाय । सदस्य अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में ऐसे सैकड़ों युवा है जो इन कंपनियों से जुड़े हैं और उनके हितों का संरक्षण नहीं हो रहा है।अन्य सदस्यों ने भी युवाओं को संरक्षण देने के बारे में अपनी चिंता जाहिर की। इस बारे में अन्य राज्यों में भी उनका अलग कानून है। मगर मंत्री लखनलाल देवांगन इसी बात को दोहराते रहे कि केंद्र सरकार की ओर से कानून बनने के बाद प्रदेश में कानून बनाया जाएगा।

रायपुर शहर में गंदे पानी की आपूर्ति का मामला विधायक राजेश मूणत ने उठाया

प्रश्नकाल में भाजपा विधायक राजेश मूणत ने पूछा कि खारुन नदी में एसटीपी का गंदा पानी आ रहा है जिसे जनता ओर जनप्रतिनिधि पी रहे है । इस एस टी पी को बनाने वाले अधिकारी पर कोई कार्रवाई की जाएगी क्या । जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि समिति बनाकर जांच की जा रही है रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजेश मूणत ने कहा कि खारुन में एसटीपी का गंदा पानी मिल रहा है. उसका पानी सभी मंत्री से लेकर रायपुर वासी पी रहे हैं, क्या गंदा पानी रोकने की व्यवस्था होगी?
मूणत ने कहा कि तीन महीने से मैं खुद घूम रहा हूं, रायपुर के लोग गंदा पानी पी रहे हैं, क्या कागजों पर कमेटी बनाने से गंदे पानी से मुक्ति मिल जाएगी।

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम बलौदाबाजार में समूह की 40 महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण

      रायपुर, 16 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ (धान का कटोरा) में धान की कटाई के बाद बचने वाले श्पैराश् (पराली/पुआल) से बनाई जाने वाली खूबसूरत हस्तकला को पैरा आर्ट कहते हैं।…

    Read more

    आयुष्मान भारत वय वंदन योजना छत्तीसगढ़ में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रथम, 81 प्रतिशत से अधिक बुजुर्गों के बने कार्ड

      रायपुर, 16 जुलाई 2026/ आयुष्मान भारत वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण