Ro no D15139/23

भ्रष्टाचार की शिकार साड़ियाः संजय सिंह ठाकुर

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पारदर्शी साड़ी देना महिला उत्पीड़न*

छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को जबरदस्ती निम्न स्तरीय पारदर्शी साड़ी थमाकर ड्रेसकोड के नाम पर पहनने को मजबूर करना न केवल प्रशासनिक तानाशाही है, बल्कि प्रदेश की मातृशक्ति का खुला अपमान है।

संजय ठाकुर ने कहा की छ.ग. सरकार की नजरों में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है। उन्होने गुरुर के बाल विकास विभाग के एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी के शासकीय आदेश के हवाला देते हुए कहा की अधिकारी द्वारा आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को पत्र के माध्यम से चेतावनी दी है की अगर उन्होने निम्न कोटी की साड़ियां नहीं उठायी तो उनका वेतन रोक दिया जायेगा।

ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेहद कम मानदेय में समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग माताओं और बच्चों की सेवा कर रही हैं। ऐसे में उनका अपमान करना और उन्हें जबरन अपमानजनक वस्त्र पहनने को बाध्य करना महिला सम्मान पर सीधा प्रहार है।

छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन ने शासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों पर तत्काल निलंबन एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उच्च गुणवत्ता की, गरिमापूर्ण साड़ी उपलब्ध कराई जाए। वेतन काटने जैसी धमकी पूर्ण कार्यवाही को तुरंत निरस्त किया जाए।

  • Related Posts

    यूपीएससी प्रीलिम्स में छत्तीसगढ़ के ट्राइबल हॉस्टल का जलवा,

    13 युवाओं ने लहराया सफलता का परचम   *मुख्यमंत्री श्री साय एवं मंत्री श्री नेताम ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं*   रायपुर, 19 जून 2026 ) IMNB…

    Read more

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

    *विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित, युवाओं और नियोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ*   रायपुर 19 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति