Ro no D15139/23

कहीं प्यार न हो जाए’ के 25 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने शेयर की पुरानी यादें

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कहीं प्यार न हो जाए’ ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। सोमवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म की पुरानी यादों को ताजा किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म के सीन की क्लिप शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘कहीं प्यार न हो जाए’ के 25 साल पूरे।”

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘कहीं प्यार न हो जाए’ का निर्देशन मुरलीमोहन राव ने किया है। इसमें जैकी के अलावा, सलमान खान, रानी मुखर्जी, पूजा बत्रा, कश्मीरा शाह, रवीना टंडन और इंदर कुमार जैसे कलाकार शामिल थे।

फिल्म के गानों और कहानी ने दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई थी। वहीं, फिल्म का गाना ‘ओ प्रिया, ओ प्रिया’ आज भी लोगों को पसंद आता है।

फिल्म में भी सलमान प्रेम ही बने थे। यह फिल्म अमेरिकी फिल्म ‘द वेडिंग सिंगर’ की रीमेक है। फिल्म की कहानी प्रेम (सलमान खान) और रानी मुखर्जी के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सलमान को रानी से प्यार हो जाता है, लेकिन रानी की सगाई हो चुकी होती है।

फिल्म में भले ही जैकी ने साइड रोल निभाया था, लेकिन उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का अच्छा खासा ध्यान खींचा था।

अभिनेता जैकी श्रॉफ की कुछ फिल्में और सीरीज रिलीज हो चुकी हैं और कुछ रिलीज के लिए लाइन पर हैं। इससे पहले वे उनकी सीरीज ‘हंटर-2’ और अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी-द-ग्रेट’ में नजर आए थे, और वे जल्द ही समीर विद्वांस की अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ में नजर आएंगे।

फिल्म में जैकी के अलावा, नीना गुप्ता, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंट्री केडिया और किशोर अरोड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत