Ro no D15139/23

दर्शकों को बहुत पसंद आएगी ये फिल्म’, प्रियंका-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ पर निक जोनस का रिएक्शन

एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ का पहला लुक मेकर्स ने हाल ही में जारी कर दिया है, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। खास बात है कि फिल्म में पहली बार प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। सोमवार को अभिनेत्री के पति निक जोनस ने फिल्म का पोस्ट शेयर किया है।

निक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “वाराणसी की शानदार टीम को बधाई। मुझे विश्वास है कि ये फिल्म दर्शकों के बीच जरूर कमाल करेगी।”

पहले लुक में जंगल, जानवर और रहस्यमयी गुफा के दृश्यों के साथ महेश बाबू नंदी पर बैठे हुए हाथ में त्रिशूल लिए नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वही, वे इसे एसएस राजामौली की ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्मों में अगला बड़ा कदम बता रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी और पृथ्वीराज सुकुमारन का विलेन अवतार फिल्म को दिलचस्प बनाते हैं। इस फिल्म के जरिए राजामौली फिर से दर्शकों को पारंपरिक ऐतिहासिक दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, मेकर्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच रोमांच पैदा करने के लिए इसका टाइटल नहीं बताया था। उन्होंने इसका खुलासा रविवार को टीजर लॉन्च आयोजन के दौरान किया।

वहीं, इससे पहले प्रियंका का पहला लुक भी जारी किया था, जिसमें अभिनेत्री पीली साड़ी में बंदूक थामें नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री के पति निक जोनस मशहूर गायक, सॉन्ग राइटर, और अभिनेता हैं। निक के माता-पिता दोनों संगीत से जुड़े हुए थे, जिस वजह से निक को संगीत से लगाव बचपन से ही था।

निक ने महज 7 साल की उम्र में ‘जॉय टू द वर्ल्ड’ नाम का एक गाना लिखा था, जिसके रिलीज होने के बाद निक के करियर की शुरुआत हुई। साल 2005 में जोनस ने अपने भाइयों के साथ मिलकर एक बैंड की शुरुआत की और महज एक साल में ही बेस्ट न्यू आर्टिस्ट कैटेगरी में ग्रेमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुए। हालांकि, वो अवॉर्ड जीत नहीं पाए थे।

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!