Ro no D15139/23

वायरल वीडियो पर जैकलीन फर्नांडिस ने तोड़ी चुप्पी, एक लाइन से जीत लिया फैंस का दिल

 रेस्टोरेंट में चुपके से रिकॉर्ड हुए वीडियो पर जैकलीन फर्नांडिस ने मजेदार और हल्का-फुल्का रिएक्शन दिया. उनकी सादगी और विनम्रता सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आई. वीडियो बनाने वाले की प्राइवेसी का सम्मान करने वाली एटीट्यूड की भी तारीफ हुई.

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने जैकलीन का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक रेस्टोरेंट के अंदर एक शख्स से बातचीत करती नजर आ रही हैं. यह वीडियो बिना उनकी जानकारी के रिकॉर्ड किया गया था, जिसे लेकर अब अभिनेत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है.

वीडियो में दिख रहा है कि जैकलीन कैजुअल अंदाज में सफेद रंग की आउटफिट पहने रेस्टोरेंट में बैठी हैं. वीडियो बनाने वाला शख्स कुछ दूरी पर बैठकर पहले कैमरा जूम करता है, फिर जूम आउट करके मुस्कुराते हुए जैकलीन की ओर इशारा करता है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था, “आप क्या सोचते हैं? #Jacqueline.”

जैकलीन की प्रतिक्रिया

इस वायरल क्लिप पर  ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, “हां, ये मैं ही हूं,” और साथ में हंसने वाला इमोजी भी लगाया. उनकी इस सहज प्रतिक्रिया ने फैंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. एक फैन ने लिखा कि अच्छी बात यह रही कि वीडियो बनाने वाले ने उन्हें डिस्टर्ब नहीं किया. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि जैकलीन बेहद विनम्र हैं और उन्होंने पोस्ट को स्वीकार कर यह साबित कर दिया. कई लोगों ने यह भी कहा कि कैमरा दूर से रखा गया और उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया गया, जो सराहनीय है.

जैकलीन का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन हाल ही में अपने नए गाने ‘डम डम’ में नजर आई थीं, जिसे असीस कौर ने गाया है और जानी ने लिखा है. गाने में उनका डांस और एनर्जी फैंस को खूब पसंद आ रही है. आने वाले समय में जैकलीन फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं. इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अनिल कपूर, रवीना टंडन और दिशा पाटनी जैसे सितारे भी शामिल हैं.

  • Related Posts

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    *दो बातें, बेहद महत्वपूर्ण। एक तो ये कि ‘चाणक्य ने कहा था कि कोई विदेशी मां का बेटा कभी भारत के प्रति वफादार नहीं हो सकता’। दूसरी बात जो आम…

    Read more

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जाने पश्चिम बंगाल की सियासत की तासीर ऐसी क्यों है। 1905 से शुरू कर 1946 के डाइरेक्ट एक्शन की बात हो या 1977 के बाद से 2021 तक। इस बंगाल…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति