Ro no D15139/23

बांग्लादेश मामले पर फड़फड़ाया पाकिस्तान, भारत को दी गीदड़भभकी, कहा- सेना और मिसाइलें पूरी तरह तैयार हैं

पाकिस्तानी युवा नेता कामरान उस्मानी ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर बांग्लादेश पर हमला हुआ, तो पाकिस्तानी सेना और मिसाइलें एक्टिव हो जाएंगी. उन्होंने पाकिस्तान-बांग्लादेश सैन्य गठबंधन का प्रस्ताव दिया और भारत की ‘अखंड भारत’ नीति पर आपत्ति जताई. यह बयान क्षेत्रीय सुरक्षा और भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग के युवा विंग के नेता कमरान सईद उस्मानी ने हाल ही में एक वीडियो बयान में भारत को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर भारत ने बांग्लादेश पर हमला किया तो पाकिस्तान की सेना और मिसाइलें सक्रिय हो जाएंगी. उस्मानी ने स्पष्ट कहा है कि अगर भारत बांग्लादेश की स्वायत्तता (Autonomy) पर हमला करता है, अगर किसी ने बांग्लादेश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, तो याद रखिए कि पाकिस्तान की जनता, हमारी सेना और हमारे मिसाइलें पास ही हैं. (Pakistan Threat India Over Bangladesh Unrest in Hindi)

‘अखंड भारत’ विचारधारा का विरोध

उस्मानी ने अपने बयान में भारत की ‘अखंड भारत’ विचारधारा का जिक्र किया और कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश को भारत के प्रभाव में जाने नहीं देगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत बांग्लादेश की स्वायत्तता पर बुरी नजर डालता है तो पाकिस्तान तुरंत प्रतिक्रिया देगा. यह बयान लंबे समय से चले आ रहे पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें पड़ोसी देशों को धमकी देकर क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ाने की कोशिश की जाती है.

कमरान उस्मानी ने एक काल्पनिक सैन्य योजना की रूपरेखा भी दी. उन्होंने कहा कि अगर भारत हमला करता है तो पाकिस्तान पश्चिम से, बांग्लादेश पूर्व से और चीन अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में सक्रिय रहेगा. इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान क्षेत्रीय सुरक्षा के मामलों में अपने मिलिट्री और कूटनीतिक प्रभाव को दिखाने की कोशिश कर रहा है. (Kamran Saeed Usmani Leader Of PM Shehbaz Sharif Party in Hindi)

पाकिस्तान-बांग्लादेश सैन्य गठबंधन का प्रस्ताव

उस्मानी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच औपचारिक सैन्य गठबंधन की बात भी की. उनका सुझाव था कि पाकिस्तान बांग्लादेश में सैन्य ठिकाना बनाए और बांग्लादेश पाकिस्तान में. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का गठबंधन चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) को बांग्लादेश के बंदरगाहों से जोड़ सकता है. उनके अनुसार जो बंदरगाह और समुद्री मार्गों पर नियंत्रण रखता है, वह दुनिया पर शासन करता है.

भारत पर आरोप और क्षेत्रीय असर

उस्मानी ने भारत पर आरोप लगाया कि उसकी सीमा सुरक्षा बल (BSF) बांग्लादेश में दखल दे रही है और भारत बांग्लादेश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि भारत बांग्लादेश को अपनी विचारधारा में ढालने की कोशिश कर रहा है. यह बयान पाकिस्तान के लंबे समय से चल रहे नरेटिव का हिस्सा है, जिसमें भारत को पड़ोसी देशों के मामलों में हस्तक्षेप करने वाला दिखाया जाता है. पाकिस्तान के इस तरह के बयान खतरनाक हैं. यह बयान न केवल भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बढ़ाता है बल्कि पूरे क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे को अस्थिर कर सकता है.

  • Related Posts

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    पिछले माह राजधानी मे श्रीमद्भाग्वत कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने विभन्न धार्मिक और सामाजिक मुद्दो पर खुलकर समाज का मार्गदर्शन किया। इस बार का आयोजन लीक…

    Read more

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    वन्दनीय मौसी जी (उपाख्याय) लक्ष्मी बाई केलकर भारत एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चैतन्य धरा है। अतः यहाँ की विशिष्ट जीवन शैली एवं जीवन व्यवहार, यहाँ के जीवन दर्शन एवं इस…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट