Ro no D15139/23

विश्व शांति विश्व पदयात्रा पहुंची जगदलपुर

जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित यात्रा का दिया संदेश

जगदलपुर, 24 सितंबर 2025/ गिनीज बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक श्डेंजर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्सश् टीम अपनी विश्वशांति विश्वपदयात्रा के तहत छत्तीसगढ़ में जन-जागरूकता अभियान चला रही है। टीम के चार प्रमुख सदस्य, श्री अवध बिहारी लाल, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप और गोविंदा नंद इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों को कवर करने के उद्देश्य से शुरू हुई इस यात्रा ने अब तक राज्य के 10 जिलों की यात्रा पूरी कर ली है और अब वे जगदलपुर पहुँच चुके हैं। उन्होंने जगदलपुर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य तौर पर उपयोग कर सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया।
यह विश्व पदयात्रा भारत सरकार और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इन योजनाओं में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, जल संरक्षण, स्वच्छ भारत और मतदाता जागरूकता शामिल हैं। जगदलपुर में यह टीम जगदलपुर में 25 और 26 सितम्बर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगी, जहाँ वे स्कूलो, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
यह यात्रा 45 साल पहले 30 जुलाई 1980 को श्री अवध बिहारी लाल द्वारा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक व्यक्तिगत त्रासदी के बाद शुरू की गई थी। उस समय आई भयंकर बाढ़ में उन्होंने अपना परिवार खो दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना जीवन इन सामाजिक उद्देश्यों को समर्पित कर दिया। इस यात्रा के दौरान टीम ने विश्व के 11 देशों में 4 लाख 52 हजार किलोमीटर की पदयात्रा की है और 14 करोड़ 50 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। इस मिशन के दौरान टीम के एक साथी ने अपनी शहादत भी दी है। टीम ने अब तक देश के लगभग 600 जिलों की यात्रा पूरी कर ली है और अब छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में अपना महत्वपूर्ण अभियान चला रही है, जहाँ वे लोगों को इन जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?