Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से ग्राम जामसरारखुर्द में पेयजल की चिंता हुई दूर

राजनांदगांव 05 फरवरी 2026। IMNB NEWS AGENCY  जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले आश्रित ग्राम जामसरारखुर्द में एक समय जब पानी की चिंता के साथ दिन की शुरूआत होती थी। ग्रामीण महिलाओं को घर का कार्य छोड़कर दूर तक पानी की व्यवस्था के लिए जाना पड़ता था। ग्रीष्म ऋतु में तो हालात और भी कठिन हो जाते थे, लेकिन शासन के जल जीवन मिशन ने इस गांव की रोजमर्रा की कहानी बदल दी है। अब ग्राम जामसरारखुर्द में सुबह नल खोलने से शुरू होती है। ग्रामीण महिलाओं को घर का कार्य छोड़कर पानी की व्यवस्था के लिए परेशानी नहीं होती है। योजना के तहत नल के माध्यम से ही घर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। गांव में बने 12 मीटर ऊंचे एवं 40 किलोलीटर क्षमता वाले जलागार से पूरे गांव में शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। राइजिंग मेन और लंबी वितरण पाइपलाइन के जरिए पानी हर गली, हर घर तक पहुंचाया गया है। गांव के कुल 133 घरों में नल कनेक्शन लगने से अब पानी के लिए किसी को इंतजार नहीं करना पड़ता है। योजना के तहत बोरवेल, सबमर्सिबल पंप, क्लोरीनेशन व्यवस्था और इलेक्ट्रोक्लोरीनेशन सिस्टम की स्थापना से पानी की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की गई है। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम हुई हैं और बच्चों की पढ़ाई तथा महिलाओं के समय में बड़ा बदलाव आया है। कार्य पूर्ण होने के बाद ग्राम को हर-घर-जल प्रमाणित किया गया और संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी गई। जल जीवन मिशन से ग्राम जामसरारखुर्द की दिशा और दशा बदली है तथा ग्रामीणों का जीवन आसान हुआ है।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात