Ro no D15139/23

विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम फरहद में जल सभा संपन्न

– ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति किया जागरूक
राजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने महिला जन-जल जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विश्व जल दिवस के अवसर पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम फरहद में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व एवं इसकी अनिवार्यता के प्रति जागरूक करने महिला जन-जल जागरूकता अभियान के तहत जल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल गुणवत्ता की जांच कर जल को स्वच्छ रखने का सन्देश दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा रैली निकालकर जल है तो कल है के सन्देश के साथ जल बचाने का संकल्प भी दिलाया गया। ग्रामीणों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग और संरक्षण के प्रभवी तरीकों की जानकारी दी गयी। उन्हें नल का पानी व्यर्थ नहीं बहाने, वर्षा जल संचयन करने, पानी के दुबारा उपयोग को बढ़ावा देने और जल को बर्बाद करने वाली आदतों को त्यागने जैसे उपाय बताये गए। इस दौरान जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली जल बहिनी, मितानिन एवं स्वास्थ्य सहायिका को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईएसए टीम मेंबर शैलेन्द्र कुमार, दुष्यंत कुमार, आईईसी कोऑर्डिनेटर वतन सिंह राजपूत सहित अन्य विभागीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल महत्वपूर्ण : कलेक्टर

    आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*   *- आरजेएन, एमएमएसी एवं केसीजी जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालक हुए शामिल*   *-…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार