Ro no D15139/23

अवैध धर्मांतरण केस में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर, बलरामपुर में फोर्स तैनात

बलरामपुर (यूपी) । उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण गैंग चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. ये कोठी अवैध तरीके से बनाई गई थी. बताया जा रहा है कि यह वही कोठी है जिसमें छांगुर बाबा अपने गैंग के लोगों के साथ रहता था और यहीं से अपने काले साम्राज्य का संचालन करता था.

गौरतलब है कि बलरामपुर में छांगुर बाबा के अवैध धर्मांतरण के काले कारनामे उजागर होने के बाद पुलिस-प्रशासन भी हरकत में आ गया है. जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि छांगुर बाबा ने कोतवाली उतरौला क्षेत्र के मधपुर गांव में जो आलीशान कोठी बनवा रखी है, वह अवैध है. ये कोठी सरकारी जमीन पर बनाई गई है. इसको लेकर नोटिस जारी किया गया था. बेदखली का आदेश भी दिया गया. जिसके बाद अब कोठी पर बुलडोजर एक्शन हुआ है. मौके पर एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

जानकारी के मुताबिक, इस कोठी में छांगुर बाबा, नवीन रोहरा और नीतू रोहरा के साथ रहता था. जिस जमीन पर यह कोठी बनाई गई है वह गाटा संख्या 337/370 की जमीन में अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई है. यह जमीन नीतू नवीन अरोड़ा के नाम से है. जमीन की पैमाइश पूरी होने के बाद बुलडोजर की कार्रवाई की गई. इससे पहले जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा किया था. हालांकि, छांगुर बाबा के परिजनों के विरोध की वजह से कल पैमाइश नहीं हो सकी थी.

दरअसल, मंगलवार सुबह जिला प्रशासन की टीम तीन बुलडोजर लेकर कोठी पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया. इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा. कोठी के मेन गेट पर ताला लगा हुआ था. कहा जा रहा है कि ये कोठी करीब 3 करोड़ लागत से 3 बीघा जमीन में बनी है, जो कि छांगुर की करीबी नीतू उर्फ नसरीन के नाम पर है.

मालूम हो कि बीते शनिवार को यूपी ATS ने धर्मांतरण के आरोप में 50 हजार रुपये के इनामी छांगुर बाबा को नीतू उर्फ नसरीन के साथ लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया था. दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था.

  • Related Posts

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    Iran US War Pakistan Mediation: ईरान युद्ध में सीजफायर करवाने की पाकिस्तान की कोशिशों को करारा झटका लगा है. ईरान ने अमेरिका द्वारा द्वारा प्रस्तुत किए गए 15 पॉइंट पीस प्लान…

    Read more

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    US fighter Jet Crash Iran: ईरान में एक अमेरिकी विमान को ‘मार गिराये’ जाने के बाद चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश अब…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?