Ro no D15139/23

फरीदाबाद में डॉक्टर के घर जम्मू-कश्मीर पुलिस का छापा, 350 किलो आडीएक्स, 2 एके-47, गोला-बारूद बरामद

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आतंकवादियों से कनेक्शन के आरोप में पकड़े गए इस डॉक्टर के पास आरडीएक्स, एके-47 और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह सब एक घर में छापेमारी के दौरान बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि जम्मू- कश्मीर पुलिस ने यह छापा मारा था। डॉक्टर के घर से करीब 350 किलो आरडीएक्स मिला है।
पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को गुपछचुप तरीके से अंजाम दिया है। रविवार को हुई ताबड़तोड़ छापेमारी की किसी को भनक तक नहीं लगी। यह कार्रवाई रविवार को एटीएस ने की।
अनंतनाग से पकड़ा गया था डॉक्टर
सूत्रों ने बताया कि यूपी के सहारनपुर से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से लिंक के चलते अनंतनाग से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में किराये पर रह रहे एक डॉक्टर के कमरे में छापा मारा और यहां से 300 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ।
12 गाड़ियों में आई पुलिस
पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। डॉ. आदिल से पूछताछ के बाद उसने भारी गोला-बारूद का खुलासा किया। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद के इलाके में पुलिस की लगभग 12 गाड़ियां आई थीं।
14 बड़े काले बैगों में आरडीएफ ले गई
डॉ. आदिल के साथ पुलिस अंदर गई। वहां से जब पुलिस बाहर निकली तो हाथों में 14 काले रंग से बड़े बैग थे। खुफिया ब्यूरो की टीमों को पहले से ही छापे की सूचना दे गई थी। स्थानीय पुलिस को भी सूचना थी लेकिन इस सीक्रेट ऑपरेशन को किसी बाहरी को लीक नहीं होने दिया गया।
तीन महीने पहले आया था किराए पर रहने
इलाके के लोगों ने बताया कि डॉ. आदिल ने इलाके में लगभग तीन महीने पहले कमरा किराए पर लिया था। उसने कमरा किराए पर लेने से पहले मकान मालिक को बताया था कि वह डॉक्टर है। उसके कुछ मेडिकल उपकरण हैं, जिन्हें वह यहां रखेगा। मकान मालिक ने उसे किराए पर घर दे दिया। उसने यहां भारी गोला-बारूद रखा लेकिन मकान मालिक से लेकर किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।
कहां से 350 किलो आरडीएक्स लाया डॉ. आदिल?
सुरक्षा एजेंसियों से लेकर पुलिस तक अब इस पड़ताल में जुटी है कि जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य यह आतंकी डॉ. आदिल का नेटवर्क कहां-कहां तक फैला है। वह इतनी भारी मात्रा में आरडीएक्स और एके 47 कहां से लेकर आया। सूत्रों ने बताया कि डॉ. आदिल से पूछताछ और जांच के बाद कई और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है, जिनके तार इस साजिश से जुड़े हैं।

  • Related Posts

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: कोलकाता. मालदा में एसआइआर प्रक्रिया के विरोध के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाये जाने और हिंसा के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने जांच तेज…

    Read more

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    INS Trikand in Tanzania: ईरान में पिछले 28 फरवरी से जंग चल रही है. इसकी वजह से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी जैसे हालात हैं. इसने पूरी दुनिया में तेल और गैस…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….