Ro no D15139/23

जन संवाद-2.0 : ग्राम सभाओं में जनभागीदारी से तय होंगी विकास की प्राथमिकताएं

 

20 अगस्त से ग्राम सभाओं में आयोजित होंगी पांच प्रमुख गतिविधियां, ग्रामीणों की आवाज बनेगी गांव के विकास का आधार

धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में ग्राम स्वराज, सुशासन और सहभागी विकास की अवधारणा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी विकासखंड की ग्राम सभाओं में कल अगस्त से “जन संवाद-2.0 : विकसित भारत ग्राम संकल्प” अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान विकसित भारत-ग्राम जी अधिनियम 2025 की भावना के अनुरूप ग्रामीणों को विकास प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अभियान के माध्यम से ग्रामीण अपनी प्राथमिकताओं को सामने रख सकेंगे, पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर सकेंगे तथा अपने गांव के भविष्य की परिकल्पना साझा कर सकेंगे। ग्राम सभाएं केवल योजनाओं की जानकारी का मंच नहीं रहेंगी, बल्कि गांव के सामूहिक संकल्प, जनभागीदारी और जवाबदेही का प्रभावी माध्यम बनेंगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांव का प्रत्येक नागरिक विकास प्रक्रिया में सहभागी बने। जन संवाद-2.0 ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने, स्थानीय आवश्यकताओं को सामने लाने तथा पंचायतों को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने का कार्य करेगा।

अभियान के अंतर्गत पांच प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। “मेरे गांव की प्राथमिकता” वोटिंग वॉल के माध्यम से ग्रामीण पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, सिंचाई एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करेंगे। “125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार” शपथ के जरिए ग्रामीणों को रोजगार संबंधी अधिकारों और योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इसी प्रकार “विकसित भारत संदेश कार्ड” के माध्यम से ग्रामीण अपने सपनों के गांव की कल्पना और सुझाव साझा करेंगे, जबकि “जनता पूछे-पंचायत बताए” संवाद मंच पंचायत और ग्रामीणों के बीच पारदर्शी संवाद एवं सामाजिक जवाबदेही को मजबूत करेगा। अभियान की पांचवीं गतिविधि “तिरंगे के साथ विकास संदेश” होगी, जिसमें ग्रामीण राष्ट्र निर्माण और विकसित गांव के संकल्प का संदेश देंगे।

अभियान के दौरान ग्राम सभाओं में योजनाओं की जानकारी, सामाजिक सहभागिता, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, महिला एवं युवा सहभागिता तथा सामुदायिक विकास के विषयों पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। इससे ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना अधिक जनकेंद्रित, पारदर्शी और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सकेगी।

“जन संवाद-2.0 विकसित भारत ग्राम संकल्प” अभियान ग्राम सभाओं को लोकतांत्रिक सहभागिता का सशक्त मंच बनाते हुए ग्रामीणों को केवल हितग्राही नहीं, बल्कि गांव के विकास की दिशा तय करने वाले सक्रिय भागीदार के रूप में स्थापित करेगा। यह पहल आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित गांवों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    आस्था की रेल से अयोध्या धाम रवाना हुए 850 श्रद्धालु, रामलला के साथ काशी विश्वनाथ के भी करेंगे दर्शन

      श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए प्रभु श्रीराम के दर्शन कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा,…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना से बदली किसान दिलीप की तकदीर

    आधुनिक कृषि यंत्रों से संवार रहे क्षेत्र की खेती धान की बेहतर आय को खेती के आधुनिकीकरण में लगाया, 28 एकड़ में पैडी ट्रांसप्लांटर से कराई रोपाई दो पैडी ट्रांसप्लांटर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ