Ro no D15139/23

जापानी पीएम ने कहा टूट जाएगा जापान-अमेरिका का गठबंधन, अगर टोक्यो ने इस संकट को नजरअंदाज किया

Japan US Relations: जापान और अमेरिका के बीच पुरानी और बेहद मजबूत स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप है. सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद से दोनों देश साझा सुरक्षा भावना के साथ काम कर रहे हैं. लेकिन चीन के एक वार से इसमें दरार आ सकती है. और वह भी तब, जब चीन इन दोनों में से किसी एक भी हमला नहीं करेगा. जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने साफ कहा है कि अगर ताइवान को लेकर कोई बड़ा टकराव होता है और टोक्यो पूरी तरह किनारे हो जाता है, तो इससे जापान और अमेरिका की पुरानी सुरक्षा साझेदारी कमजोर पड़ सकती है. हालांकि, उन्होंने इस बार ऐसा कोई बयान नहीं दिया, जिससे यह लगे कि जापान खुद से आगे बढ़कर युद्ध में कूदने की बात कर रहा हो.

ताकाइची ने यह बात 26 जनवरी 2026 को एक लाइव टीवी कार्यक्रम में कही. वहां एक विपक्षी नेता ने उन पर चीन के साथ बेवजह तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया था. दरअसल, नवंबर में दिए गए उनके एक बयान के बाद से ही विवाद चल रहा है. उस समय ताकाइची ने कहा था कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो जापान की सैन्य प्रतिक्रिया हो सकती है. इसके बाद बीजिंग ने निर्यात पर पाबंदियां लगाईं, उड़ानों को रद्द किया और तीखी बयानबाजी की.

चीनी राजदूत ने तो   की बात तक कह दी थी. चीन बार-बार उनसे अपना बयान वापस लेने की मांग करता रहा है. चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान एक लोकतांत्रिक शासन वाला द्वीप है.

अब क्या बोलीं ताकाइची?

टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया. उनके मुताबिक, जापान खुद से युद्ध शुरू करने नहीं जाएगा. लेकिन अगर ताइवान में हालात बहुत खराब हो जाते हैं, तो वहां फंसे जापानी और अमेरिकी नागरिकों को निकालना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में जापान और अमेरिका मिलकर कुछ कदम उठा सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिकी सेना जापान के साथ मिलकर काम कर रही हो और उस पर हमला हो जाए और जापान कुछ न करे, तो दोनों देशों का भरोसा टूट जाएगा. जापान-अमेरिका गठबंधन खत्म हो जाएगा. इसलिए जापान हालात देखकर और कानून की सीमा के अंदर रहकर फैसला करेगा. ताकाइची ने इससे ज्यादा विस्तार से कुछ नहीं कहा.

चीन की प्रतिक्रिया

ने  फिर जापान को चेतावनी दी है. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि जापान को ताइवान के मुद्दे पर ‘गलत कदम’ उठाने से बचना चाहिए और हालात को और भड़काने वाली भाषा बंद करनी चाहिए.

जापान के कानून की सीमा

जापान का संविधान सीधे युद्ध या सैन्य कार्रवाई की इजाजत नहीं देता. दूसरे विश्व युद्ध के बाद बने इस शांतिवादी संविधान में सेना की भूमिका सीमित रखी गई है. हालांकि, एक प्रावधान ऐसा भी है जिसमें कहा गया है कि अगर अमेरिका या किसी करीबी देश पर हमला होता है और उससे जापान की सुरक्षा को खतरा है, तो जापान उसकी मदद कर सकता है. इसे ‘सामूहिक आत्मरक्षा’ कहा जाता है.

चुनावी माहौल भी अहम

ताकाइची ने अक्टूबर 2025 में प्रधानमंत्री पद संभाला था और तब से उनकी लोकप्रियता अच्छी बताई जा रही है. उन्होंने 8 फरवरी को अचानक चुनाव कराने का ऐलान किया है. माना जा रहा है कि वह अपनी लोकप्रिय छवि और मजबूत रुख का फायदा उठाना चाहती हैं.

  • Related Posts

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: कोलकाता. मालदा में एसआइआर प्रक्रिया के विरोध के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाये जाने और हिंसा के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने जांच तेज…

    Read more

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    INS Trikand in Tanzania: ईरान में पिछले 28 फरवरी से जंग चल रही है. इसकी वजह से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी जैसे हालात हैं. इसने पूरी दुनिया में तेल और गैस…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….