Ro no D15139/23

जशपुर जिले में सामान्य से 75 प्रतिशत वर्षा दर्ज मनोरा में औसत से 24 प्रतिशत अधिक बारिश, बागबहार में अब तक सबसे कम वर्षा

 जशपुरनगर 30 जुलाई 2026/ जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 521.9 मिलीमीटर का 75.1 प्रतिशत है। गुरुवार को जिले में औसतन 10.3 मिलीमीटर दैनिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले में मानसूनी वर्षा की नियमित निगरानी की जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता एवं तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिवेदन के अनुसार जिले में सर्वाधिक 22.0 मिलीमीटर दैनिक वर्षा पत्थलगांव तहसील में दर्ज की गई। इसके बाद जशपुर में 18.0 मिमी., कांसाबेल में 13.5 मिमी., मनोरा में 12.8 मिमी., फरसाबहार में 12.2 मिमी., बगीचा में 8.1 मिमी., सन्ना में 5.9 मिमी., कुनकुरी में 5.3 मिमी., दुलदुला में 3.9 मिमी. तथा बागबहार में 1.5 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। 1 जून से 30 जुलाई 2026 तक की प्रगामी वर्षा के अनुसार मनोरा तहसील में 662.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा का 124.1 प्रतिशत है और जिले में सबसे अधिक है। वहीं कांसाबेल में 418.1 मिमी. (98.4 प्रतिशत) तथा सन्ना में 485.5 मिमी. (89.7 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है। अन्य तहसीलों में जशपुर में 398.8 मिमी. (74.7 प्रतिशत), कुनकुरी में 461.9 मिमी. (73.8 प्रतिशत), पत्थलगांव में 421.4 मिमी. (74.4 प्रतिशत), दुलदुला में 302.3 मिमी. (59.9 प्रतिशत), बगीचा में 320.0 मिमी. (59.1 प्रतिशत), फरसाबहार में 232.9 मिमी. (61.1 प्रतिशत) तथा बागबहार में 216.1 मिमी. (38.2 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के लिए पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन 30 अगस्त तक

      कोरबा 19 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पात्र विद्यार्थियों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के…

    Read more

    एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

      कोरबा, 20 अगस्त 2026/ सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत कसेर ने आज संयुक्त रूप से एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का आकस्मिक…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ