Ro no D15139/23

जशपुर वन विभाग ने जारी किया अलर्ट, पत्थलगांव परिक्षेत्र में 04 लोनर हाथी सक्रिय हाथी दिखने पर तत्काल वन विभाग या नजदीकी वन अमले को दें सूचना

लोनर हाथी के हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी

  वन विभाग जशपुर द्वारा आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पत्थलगांव परिक्षेत्र में लोनर हाथियों की सक्रियता को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने जानकारी दी है कि पत्थलगांव परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामझोर, महेशपुर, सराईटोला एवं खजरीकुड़केल के आसपास वर्तमान में 04 लोनर हाथी विचरणरत हैं। वन विभाग ने क्षेत्र के समस्त ग्रामीण जनों से अपील की है कि वे अत्यधिक सतर्कता बरतें। किसी भी प्रयोजन से अकेले वन क्षेत्र अथवा खेतों की ओर न जाएँ। यदि कहीं हाथी दिखाई दे, तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग अथवा नजदीकी वन अमले को दें तथा वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।  विभाग द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए मानव-हाथी द्वंद को न्यूनतम करने हेतु सभी आवश्यक एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।
वन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत 21 जनवरी की रात्रि को तपकरा परिक्षेत्र से एक अत्यंत आक्रामक स्वभाव का लोनर हाथी पत्थलगांव परिक्षेत्र के जामझोर बीट होते हुए खाडामाचा परिसर में विचरण करता हुआ ग्राम खाडामाचा पहुँचा। 22 जनवरी की प्रातः लगभग 06रू00 बजे, ग्राम खाडामाचा निवासी श्री राम साय नाग, पिता बाग राम, उम्र 65 वर्ष एवं  संदीप नाग पिता जेठूराम, उम्र 09 वर्ष शौच क्रिया हेतु खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी आक्रामक लोनर हाथी से आकस्मिक मुठभेड़ हो गई, जिसमें हाथी के हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल समीपस्थ अस्पताल पहुँचाकर चिकित्सकीय उपचार प्रारंभ कराया गया। वर्तमान में दोनों घायलों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित क्षेत्र में तत्काल अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग की हाथी गश्ती टीम एवं त्वरित प्रतिक्रिया दल द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है तथा ग्रामीणों को हाथियों की उपस्थिति के संबंध में निरंतर जानकारी दी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?