Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात

 
चार ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 8.44 करोड़ रुपये से अधिक की मिली प्रशासकीय स्वीकृति
आवागमन होगा सुगम, स्थानीय लोगों में खुशी

जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य शासन ने वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिले के चार महत्वपूर्ण ग्रामीण पहुंच मार्गों के निर्माण कार्यों के लिए कुल 8 करोड़ 44 लाख 68 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन सड़क निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। शासन की इस स्वीकृति से स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है।
राज्य शासन द्वारा जारी स्वीकृति के अनुसार बुलडेगा से रेचवाघाट पहुंच मार्ग के 1.20 किलोमीटर लंबाई के निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 23 लाख 77 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा दैनिक आवागमन में आने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। इसी प्रकार खुंटापानी से सलियामुड़ा पहुंच मार्ग के 3 किलोमीटर लंबाई के निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 46 लाख 67 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह मार्ग क्षेत्र के कई ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क निर्माण के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और कृषि उपज के परिवहन में भी सुविधा मिलेगी। वहीं कोसमभावना से बनगांव पहुंच मार्ग के 1.20 किलोमीटर लंबाई के निर्माण कार्य, जिसमें पुल-पुलिया का निर्माण भी शामिल है। इसके लिए 1 करोड़ 43 लाख 84 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। पुल-पुलिया निर्माण होने से बरसात के दौरान आवागमन बाधित होने की समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को पूरे वर्ष सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा।इसके अलावा बुलडेगा मेन रोड से सुकबासुपारा होते हुए भिंजपुर पहुंच मार्ग के 2.50 किलोमीटर लंबाई के निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 30 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
इन सभी सड़क निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद संबंधित क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने के साथ-साथ किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। विद्यार्थियों, मरीजों एवं आम नागरिकों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों का जीवन और अधिक सुगम बनेगा।

  • Related Posts

    महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

    सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम   अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के…

    Read more

    बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

    आजिविका विभिन्न गतिविधियों से मिली लखपति दीदी की पहचान स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख का ऋण लेकर शुरू किया कृषि कार्य, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से