Ro no D15139/23

जशपुर जम्बुरी 6 से 9 नवंबर तक होगा आयोजित

लोक संस्कृति लोक नृत्य पारंपरिक त्योहार को भी नजदीक से जानने का मिलेगा अवसर

जशपुरनगर 25 अक्टूबर 2025/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के  निर्देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जशपुर में आगामी 6 से 9 नवम्बर 2025 तक  ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें प्रदेश और देशभर से आए पर्यटक जशपुर की प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेंगे जशपुर के जनजाति संस्कृति,रहन सहन,खान पान और उनकी जीवन शैली को जान सकेंगे
चार दिन का उत्सव में जशपुर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा इसके साथ ही जनजातीय  संस्कृति,लोक त्यौहार, लोक नृत्य को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा।
हॉट एयर बलून और पैरामोटरिंग का रोमांच
इस वर्ष का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा हॉट एयर बलून और पैरामोटरिंग शो, जिसमें प्रतिभागी मधेश्वर पहाड़ियों के ऊपर से उड़ान भरकर जशपुर की भव्यता को नई ऊँचाई से देख सकेंगे।
कयाकिंग, एटीवी और मोटर बोटिंग से मिलेगा एडवेंचर का आनंद
फॉरेस्ट ट्रेकिंग और प्राकृतिक अनुभव
प्रकृति प्रेमियों के लिए विशेष फॉरेस्ट ट्रेकिंग ट्रेल्स तैयार की गई हैं। घने पेड़ों के बीच, फूलों की महक और पक्षियों की चहचहाहट में चलना जशपुर की जैव विविधता से गहरा जुड़ाव कराएगा। यह पर्यावरण और पर्यटन के बीच सामंजस्य का प्रतीक है।खुले आसमान तले स्टार गेज़िंग सेशन्स
रात्रिकालीन आयोजनों में स्टार गेज़िंग सेशन्स विशेष आकर्षण होंगे। तारों से सजे जशपुर के निर्मल आसमान में सैकड़ों नक्षत्रों को निहारने का अनुभव आगंतुकों को अद्भुत शांति और विस्मय का एहसास कराएगा।
लोककला, संगीत और बोनफायर नाइट्स से सजेगा हर शाम का माहौल
हर शाम बोनफायर नाइट्स में जनजातीय लोकनृत्य, संगीत और हँसी से भरी संध्याएँ होंगी। स्थानीय पारंपरिक पकवानों के स्वाद से पर्यटक छत्तीसगढ़ की मिट्टी की असली महक महसूस करेंगे।
‘जशपुर जम्बूरी’ केवल एक पर्यटन आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय गौरव और सांस्कृतिक आत्मसम्मान का उत्सव भी है। पारंपरिक हस्तशिल्प, लोककला प्रदर्शनी औरआदिवासी परिधानों की झलक इस आयोजन को विशिष्ट बनाएगी।
जशपुर प्रशासन और पर्यटन विभाग ने पर्यटकों की सुविधा के लिए ठहरने, खानपान, सुरक्षा और स्वच्छता की संपूर्ण व्यवस्था की है।
इस आयोजन में देशभर से एडवेंचर प्रेमी, फोटोग्राफर, ट्रैवल ब्लॉगर और इनफ्लुएंसर भाग लेंगे, जिससे जशपुर की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल माध्यमों से और सशक्त होगी।

  • Related Posts

    जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित

    जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जन मन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण कर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा

      जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार में पीएम जन मन योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?