Ro no D15139/23

स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को मिलेगी पर्यटन विकास की नई सौगात मुख्यमंत्री श्री साय करेंगे मयाली-बगीचा विकास परियोजना का भूमिपूजन

जशपुरनगर 04 फरवरी 2026/(IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार, पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 की उप-योजना सीबीडीडी के अंतर्गत स्वीकृत मयाली-बगीचा विकास परियोजना का भूमिपूजन कार्यक्रम 5 फरवरी 2026 को ग्राम खंडसा (मयाली) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय विधिवत रूप से परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। मयाली-बगीचा विकास परियोजना के माध्यम से क्षेत्र की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं जनजातीय विरासत को संरक्षित करते हुए समुदाय आधारित पर्यटन को सशक्त किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और जशपुर जिले को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में नई पहचान प्राप्त होगी। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला जशपुर श्री ओ. पी. चौधरी एवं पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन  राजेश अग्रवाल अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सांसद, रायगढ़ लोकसभा श्री राधेश्याम राठिया की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक जशपुर  रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण  गोमती साय, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल  रामप्रताप सिंह, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड श्री शंभुनाथ चक्रवर्ती, अध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर  सालिक साय, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी राज्य सहकारी वित्त एवं विकास निगम  सुरेन्द्र कुमार बेसरा, सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग  प्रियम्वदा सिंह जूदेव तथा उपाध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष जनपद पंचायत कुनकुरी  सुशीला साय, अध्यक्ष जनपद पंचायत बगीचा  गायत्री नागेश तथा सरपंच ग्राम पंचायत खंडसा  उमेश्वर सिंह की उपस्थिति भी रहेगी।

  • Related Posts

    दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप

    *थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार*   *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला*   *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप*   *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस…

    Read more

    महिला बाल विकास मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से बहिर्गमन

      रायपुर, ( शगुफ्ता शीरीन ) l विधानसभा मे प्रश्नकाल के दौरान महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के बयान से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यो ने सदन से बहिर्गमन कर दियाl…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं