जशपुरनगर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि क दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 07 जून 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कोमड़ो निवासी सितम्बर सिंह का कुआं के पानी में डुबने से 10 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी लालो बाई मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
          इसी प्रकार पत्थलगांव तहसील के ग्राम करमीटिकरा निवासी मझनो बाई तालाब के पानी में डुबने से 12 फरवरी 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र अनुभान एवं दुर्योधन हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related Posts

विकसित भारत बनाने में किसानों का योगदान महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का शुभारंभ* *कृषि निर्यात, आधुनिक ब्रीडिंग तकनीक एवं जैव विविधता पर कार्यशाला एवं संगोष्ठी* रायपुर, 23 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी

दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि में एक सप्ताह की वृद्धि 27 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन जगदलपुर 23 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *