Friday, July 26

जशपुरनगर : मतदाताओं को  जागरूक करने में नारी शक्ति निभा रही अहम भूमिका

स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर दिया संदेश, ली शपथ

जशपुरनगर 11 अप्रैल 2024/शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओ को जागरूक करने हेतु जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत रैलियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर दीवारों पर नारे एवं स्लोगन लिखकर मतदाताओ को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों तथा कॉलेजों में भी नवीन मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत दुलदुला की आरती महिला समूह (क्लस्टर दुलदुला) में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली सामूहिक शपथ एवं मेंहदी,रंगोली, के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक किया गया । इस तरह जशपुर विकासखंड के हरियाली महिला कलस्टर संगठन, विकास खंड -मनोरा नारी शक्ति  सकुल संगठन  द्वारा स्वीप के तहत रंगोली, महेंदी के माध्यम से मतदाताओं  को  प्रेरित किया गया। साथ ही सभी को शत-प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाई गई। विभिन्न  ग्रामों में  स्लोगन लेखन, रंगोली  के जरिए  7 मई को आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक किया गया। इसी तरह स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कुनकुरी, कंडोरा में महिला समूह  द्वारा भी रंगोली, महेंदी के माध्यम से लोकतंत्र में सहभागिता के लिए मतदाताओं को  प्रेरित किया गया। साथ ही शत-प्रतिशत मतदान  हेतु शपथ दिलाई गई।  जिले भर में अभियान के तहत महिलाओं  द्वारा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु सभी मतदाताओं को  प्रेरित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *