Ro no D15139/23

जशपुर की जनजातीय संस्कृति ने जर्मन मेहमानों को किया मंत्रमुग्ध

जशपुरनगर 24 अक्टूबर 2025/ जशपुर की जनजातीय संस्कृति ने जर्मन मेहमानों को किया मंत्रमुग्ध

जशपुर की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, बेमिसाल हस्तशिल्प और आत्मीय आतिथ्य ने जर्मनी से आए मेहमानों को गहराई से प्रभावित किया। श्री बर्नहार्ड और श्रीमती फ्रांजिस्का ने क्षेत्रीय स्टार्टअप “ट्रिप्पी हिल्स” के अनुभवात्मक पर्यटन कार्यक्रम के तहत यहां के जनजातीय समुदायों के जीवन, कला और संस्कृति को करीब से महसूस किया।
यात्रा की शुरुआत हुई मलार समुदाय से, जो अपने सुंदर आभूषणों और हस्तनिर्मित उपयोगी वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। बारीकी से बनाए गए ये शिल्प न केवल स्थानीय पहचान का प्रतीक हैं, बल्कि परंपरा और रचनात्मकता की गहराई को भी दर्शाते हैं। इसके बाद उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जनजाति के जीवन शैली और रहन सहन खान पान को देखा, जहां प्रकृति के साथ सामंजस्य में जीने की सीख हर पहलू में झलकती है।
यात्रा का एक विशेष पड़ाव रहा अगरिया समुदाय, जो आज भी पारंपरिक लौह गलाने की प्राचीन तकनीक को जीवित रखे हुए हैं। धधकते भट्टों और हाथ से चलने वाले औजारों के बीच इस शिल्प की झलक ने दोनों मेहमानों को अचंभित कर दिया।
यात्रा का समापन हुआ जशपुर के स्थानीय जनजातीय हाट बाजार में, जहां रंग-बिरंगे वस्त्र, मिट्टी की खुशबू और पारंपरिक संगीत ने जनजातीय जीवन की विविधता को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।
इस अनूठे सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सफल बनाने में कल्चर देवी और अनएक्सप्लॉरड बस्तर की संयुक्त भूमिका रही। उनके सहयोग से न केवल विदेशी मेहमानों ने जशपुर की आत्मा को महसूस किया, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी अपने हुनर और संस्कृति को साझा करने का अवसर मिला।
यह यात्रा इस बात का सशक्त प्रमाण बनी कि जशपुर की संस्कृति केवल इतिहास नहीं, बल्कि एक जीवित, सांस लेती विरासत है, जो हर आगंतुक को अपने रंगों और आत्मीयता से बाँध लेती है।

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…