Ro no D15139/23

जदयू विधायक का तेजस्वी पर तंज, ‘माई-बहिन सम्मान योजना पहले अपने घर से शुरु करें,

पटना, । बिहार चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य वाले प्रकरण ने सिर्फ राजद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में सियासत को तेज कर दिया है।

केसरिया विधानसभा से जनता दल (यूनाइटेड) की नवनिर्वाचित विधायक शालिनी मिश्रा ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ‘माई-बहिन सम्मान योजना’ पहले अपने घर से शुरू करें और फिर बिहार की बात करें।

जनता दल (यूनाइटेड) की नवनिर्वाचित विधायक शालिनी मिश्रा ने रोहिणी आचार्य के प्रकरण पर दुख प्रकट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “ऐसा किसी परिवार में नहीं होना चाहिए। मुझे आश्चर्य है कि लालू यादव के परिवार में यह कैसे हो रहा है। हम लोगों को कभी ऐसी उम्मीद नहीं थी। फिर भी मैं उन्हें शुभकामनाएं दूंगी कि उनका परिवार फिर से एकजुट हो। मैं नहीं चाहती हूं कि कोई परिवार टूटे।”

उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “वे ‘माई-बहिन सम्मान योजना’ पहले अपने घर से शुरू करें और फिर बिहार की बात करें। उन्हें पहले अपने घर को संभालना चाहिए और उसके बाद बिहार के नेतृत्व की बात करना उचित है। इससे यह साबित हो जाता है कि सिर्फ लालू प्रसाद यादव के सुपुत्र होने से कोई बिहार का नेतृत्व नहीं कर सकता है। इंसान के अंदर क्षमता भी होनी चाहिए, जो दिख रहा है कि उनके अंदर नहीं है।”

शालिनी मिश्रा ने कहा, “मैं पूरे बिहारवासियों को धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने न्याय के साथ विकास पर विश्वास रखा। जनता ने सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास पर भरोसा जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी ने विश्वास रखा, जो बहुत ही बड़ी बात है। जनता ने जंगलराज को फिर से बिहार में नहीं आने दिया। मैं जनता को विश्वास दिलाती हूं कि जैसे पिछले पांच साल मैं पूरे तन, मन और धन से पूरे बिहार के लिए उपलब्ध रही और खासकर केसरिया विधानसभा के लिए आजीवन रहूंगी।”

  • Related Posts

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    एक समझौता, तीन देश और बदलता पश्चिम एशिया. सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच मक्का में हुआ नया रक्षा समझौता ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय

      स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 19 अगस्त 2026/स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल