Ro no D15139/23

MS Dhoni को झारखंड आवास बोर्ड ने भेजा नोटिस, घर पर पैथलैब खोलने का है मामला

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड के ही स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिया है. आवास बोर्ड की ओर से उनके नाम पर अलॉटेड एक रेजिडेंशियल प्लॉट के कथित कमर्शियल इस्तेमाल को लेकर नोटिस जारी किया गया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड ने धोनी पर रांची के हरमू इलाके में एक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर कमर्शियल एक्टिविटी की इजाजत देकर अलॉटमेंट के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

प्लॉट के कमर्शियल इस्तेमाल का मामला

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि हरमू के H-10A नाम का यह प्लॉट सिर्फ रेजिडेंशियल मकसद के लिए अलॉट किया गया था. हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि अभी इस जगह से एक पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है, जो बोर्ड के नियमों का उल्लंघन है. धोनी को जारी नोटिस में, हाउसिंग बोर्ड ने उल्लंघन पर धोनी से सफाई मांगी है. इसमें आगे कहा गया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर जमीन का अलॉटमेंट कैंसिल करने की सिफारिश की जा सकती है.

सीएम ने की तारीफ और बोर्ड ने थमाया नोटिस

अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ने हाल ही में ऐसे ही कई मामलों में कार्रवाई शुरू की है, जहां अलॉटमेंट की शर्तों के खिलाफ, रेजिडेंशियल प्लॉट का कमर्शियल मकसद के लिए इस्तेमाल किया गया है. हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ की थी. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सोरेन ने कहा था कि धोनी झारखंड का गर्व हैं. मुख्यमंत्री ने उन्हें झारखंड का बेटा बताया था. उन्होंने कहा था कि क्रिकेट के मैदान पर अपनी उपलब्धियों से धोनी ने राज्य को दुनिया भर में पहचान दिलाई.

15 दिन में धोनी को देना होगा जवाब

झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड के नोटिस पर धोनी के जवाब के आधार पर यह तय होगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है. वैसे देखा जाए तो धोनी उस मकान में अब नहीं रहते हैं. उन्होंने रिंग रोड पर अपना एक शानदार फॉर्म हाउस बनाया है और जब भी वह रांची में रहते हैं तो वहीं अपना समय बिताते हैं. आवास बोर्ड ने धोनी से नोटिस पर 15 दिनों में जवाब मांगा है.

  • Related Posts

    Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का दूसरा दिन भी सुपरहिट, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

    Dhurandhar 2 Box Office Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर रही है. पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन…

    Read more

    नेशनल ट्राइबल गेम्स : रायपुर में होंगे हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग के आयोजन

    *जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी* *32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 जनजातीय खिलाड़ी करेंगे भागीदारी* *डेमो गेम्स के रूप में दो परंपरागत खेल कबड्डी…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?