Ro no D15139/23

अतिक्रमण पर नगर पंचायत सीतापुर, पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

25 अतिक्रमित ठेले व शासकीय भूमि पर बने शेड गए हटाए

अम्बिकापुर 16 जून 2025/ नगर पंचायत सीतापुर अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने वर्षों से अतिक्रमण कर लगाए गए 25 ठेलों  को हटाने की कार्रवाई सोमवार को संयुक्त रूप से नगर पंचायत, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा की गई।

यह कार्रवाई नगर के अन्य क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए शेडों को हटाने के साथ भी की गई। उक्त स्थानों पर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से बेजा कब्जा कर व्यवसाय संचालित किया जा रहा था, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही थी एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

कार्यवाही के दौरान प्रशासनिक टीम ने पहले से सूचना व चेतावनी दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्ती बरती और अतिक्रमण हटाकर भूमि को मुक्त कराया।
नगर पंचायत सीतापुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नगर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित तथा अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।
इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही और शांतिपूर्वक ढंग से अतिक्रमण हटाया गया। ग्रामीणों एवं नगर वासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे नगर का सौंदर्यीकरण एवं यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान