Ro no D15139/23

पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम राजस्व एवं मंडी टीम की संयुक्त कार्रवाई कृ उपकेंद्र तुमान में 12 किसानों से लगभग 1000 क्विंटल रकबा समर्पण, अमानक धान की हो रही वापसी

आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित उपकेंद्र तुमान में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पोड़ी उपरोड़ा तथा मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र में धान उपार्जन प्रक्रिया, रकबा मिलान एवं गुणवत्ता संबंधी दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 12 किसानों से लगभग 1000 क्विंटल रकबा समर्पण कराया गया। साथ ही समिति परिसर में जमा अमानक धान की वापसी की कार्रवाई नियमानुसार सुनिश्चित की जा रही है।
पोड़ी उपरोड़ा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मनोज कुमार बंजारे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, ओवर रकबा, अमानक धान या गुणवत्ता संबंधी त्रुटियों को गंभीरता से लिया जाएगा। विभागीय टीमों द्वारा ऐसे निरीक्षण आगे भी लगातार किए जाते रहेंगे ताकि पारदर्शिता एवं सुचारु उपार्जन प्रक्रिया बनाए रखी जा सके।
मंडी टीम व राजस्व विभाग ने समिति प्रबंधन को उपार्जन कार्य में पूर्ण अनुशासन, सही रिकॉर्ड संधारण तथा गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ

      उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा—बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के सहयोग से नक्सलवाद का हुआ खात्मा रायपुर, 13 अगस्त 2026/ तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव निवेश परियोजनाओं से प्रदेश में 10,921 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर होंगे सृजित रायपुर 13 अगस्त 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां