Ro no D15139/23

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर हेरिटेज और नॉर्थ का संयुक्त आयोजन

रोटरी ने छात्रों को सिखाया तनाव रहित जीवन जीने की कला

वर्तमान परिवेश में एक ओर जहां शिक्षा का आधुनिकरण हो रहा है वहीं दूसरी ओर पढ़ने पढ़ाने के तौर तरीके भी बदल रहे हैं । समाज की व्यवस्थाएं भी बदल रहीं हैं । कंप्यूटर , मोबाइल ने भी समाज के प्रत्येक वर्ग को जकड़ कर रख दिया है ऐसे में छात्र छात्राएं , शिक्षक , अभिभावक भी इससे अछूते नहीं हैं । इन सभी व्यवस्थाओं का सीधा असर हमारे छात्र छात्राओं के मस्तिष्क पर पड़ता है और कई बार वे अत्यधिक तनाव महसूस करते हैं । इसकी अंतिम पराकाष्ठा काफी विध्वंस एवं दुख दायी होती है बच्चों को इस आत्मघाती आत्महत्या से बचाने के साथ ही साथ उन्हें तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन के लिये ही इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जागृत करना ही रोटरी क्लब का उद्देश्य है । इसी तारतम्य मे रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3261 के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट डीसीज प्रीवेनशन कमिटी के चेयरमैन डॉ. अशोक सिंह तथा को चेयरपर्सन शैली छुगानी एवं साहिल बरवाटिया ने रायपुर के रोटरी क्लब रायपुर जल विहार कॉलोनी , हेरिटेज एवं नॉर्थ के साथ संयुक्त रूप से मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया , कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. इला गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की तनाव मुक्ति के लिए नियमित व्यायाम करें, स्वस्थ आहार लें, पर्याप्त नींद लें और कैफीन का सेवन कम करें। इसके अतिरिक्त, ध्यान और माइंडफुलनेस जैसी विश्राम तकनीकों का अभ्यास करें, सकारात्मक आत्म-चर्चा को बढ़ावा दें, सोशल मीडिया का उपयोग सीमित करें और अपने दोस्तों, परिवार या परामर्शदाताओं से बात करके सहायता लें।
उन्होंने आगे सलाह देते हुए आग्रह किया कि योग, जॉगिंग, साइकिल चलाना, या कोई खेल खेलने की आदत डालने से भी आप अपने तनाव को कम कर सकते है जो एंडोर्फिन जैसे हार्मोन बनाकर मूड को बेहतर बनाते हैं। ताज़े फल, सब्ज़ियाँ और प्रोटीन से भरपूर आहार लेने की सलाह देते हुए कहा कि जंक फूड, वसायुक्त भोजन और अत्यधिक चीनी और कैफीन के सेवन से बचें। व्याख्यान समाप्ति के पश्चात सभी के लिये प्रशनोतर काल प्रारंभ हुआ जिसमे उन्होंने अत्यंत सरल एवं मृदु भाषा मे सभी को संतुष्ट किया । प्रदीप गोविंद शितूत ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि छात्रों के अभिभावक हमेशा ध्यान रखें कि यदि उनके बच्चों के व्यवहार में किसी तरह का बदलाव महसूस हो रहा हो या बच्चे गुमसुम लग रहे हो तो तुरंत उनका ध्यान परिवर्तित करें , संगीत पेंटिंग आदि जैसी गतिविधियों में उनका ध्यान आकर्षित करते हुए अकेलेपन से दूर रखें । कार्यक्रम का संचालन चेयरमेन भरत डागा ने किया इस अवसर पर रोटरी क्लब रायपुर के अध्यक्ष उत्तम कुमार गर्ग, हेरिटेज के अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं नॉर्थ के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया ।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

    *दो दिनों में हुआ शिकायत का निराकरण, हितग्राही ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   रायपुर, 16 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में…

    Read more

    विलंबित मानसून के बीच धान किसानों के लिए आईसीएआर–एनआईबीएसएम की विशेष सलाह

    *पर्याप्त बारिश मिलते ही करें रोपाई, देरी की स्थिति में कम अवधि वाली किस्मों और वैकल्पिक फसलों पर दें ध्यान* रायपुर, 15 जुलाई 2026/ दक्षिण-पश्चिम मानसून में देरी और छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण