Ro no D15139/23

मलगवां खुर्द एवं रामनगर में हुआ संयुक्त ग्राम सभा का आयोजन

ग्रामीणों  ने बड़ी उत्साह के साथ गांव के विकास कार्यों का प्रस्ताव रख किया अनुमोदित

अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2025/  सरगुजा जिले के अम्बिकापुर ब्लॉक अंतर्गत पीवीटीजी बाहुल्य ग्राम पंचायत गमलगवां खुर्द एवं रामनगर में संयुक्त ग्राम सभा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम वासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कर ग्रामीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।

ग्राम सभा की विधिपूर्वक शुरुआत की गई, जिसमें ग्राम मलगवां खुर्द से श्री गोविंद एवं ग्राम रामनगर से श्रीमती बालों को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सभा का संचालन एजेंडावार किया गया, जिसमें गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक निर्णय लिए गए।

ग्राम सभा में “आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत तैयार की गई विकास कार्य योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही, मनरेगा योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति, एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रक्रिया, गिरदावरी अंतर्गत हो रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे तथा संबंधित खसरा-रकबा की विस्तृत जानकारी साझा की गई। ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि फसलों की जानकारी पंचायत भवन में चस्पा कर दी गई है, जिस पर यदि किसी प्रकार की आपत्ति हो तो निर्धारित समयावधि में सूचित कर सकते हैं।

इस दौरान हितग्राहियों को मृत्यु प्रमाणपत्र, पेंशन प्रमाण पत्र, शौचालय निर्माण की राशि से सहित हितग्राही मूलक प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री ललित शुक्ला, आदि कर्मयोगी जिला नोडल अधिकारी श्री करण कुमार, जनपद सीईओ श्री राजेश सेंगर, पंचायत सचिव, सरपंच, पंचगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

ग्राम सभा में जलस्रोत संरक्षण, सड़क मरम्मत, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन वितरण में पारदर्शिता, शिक्षा की गुणवत्ता, मनरेगा कार्यों की नियमितता आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दों को खुले रूप से रखा, जिन पर विभागीय अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया।
सभा के अंत में प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभागों को सुझाव एवं मांग पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही  ग्राम सभा में सर्वसम्मति स्वच्छता ग्राही समूह को कचरा कलेक्शन यूजर चार्ज देने का निर्णय लिया गया।

वहीं आयोजित ग्राम सभा में सचिव श्री विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री की पाती का सामूहिक वाचन कर संकल्प लिया। इस आयोजन ने ग्रामवासियों में विकास के प्रति जागरूकता, सहभागिता एवं उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त किया है, जो स्थानीय शासन व्यवस्था की सफलता की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?