Ro no D15139/23

बाला कॉन्सेप्ट के तहत पीपराहीभर्री में बने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण

*बच्चों से की आत्मीय बातचीत, बांटी मिठाई*

धमतरी, 11 जुलाई 2025/भारत सरकार ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा ने आज वनांचल नगरी के पीपराहीभर्री में बाला कॉन्सेप्ट के तहत बने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में व्यवस्थाओं को देखा और बच्चों से आत्मीय बातचीत भी की। साथ ही श्रीमती शर्मा ने बच्चों को अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई। संयुक्त सचिव श्रीमती शर्मा ने बच्चों से दीवार पर बने रंग-बिरंगे चित्र, गिनती, फल-फूलों के नाम आदि पूछे, जिसका जवाब बच्चों ने बखूबी दिया। गौरतलब है कि बाला कॉन्सेप्ट के तहत यह आंगनबाड़ी भवन 11.69 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। श्रीमती शर्मा ने आंगनबाड़ी के बच्चों को गरम पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, बच्चों की कुपोषण स्तर जांचने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने आदि के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पीपराहीभर्री से मेनरोड तक बन रहे पक्के सड़क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण् बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से कमार बसाहट में रहने वालों को आने-जाने की बेहतर सुविधा मिल पाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता का अलख जगाने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

    महापौर श्री रामू रोहरा ने गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का दिया संदेश, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ*…

    Read more

    घोड़ों के रोमांचक करतब बढ़ाएंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता धमतरी के मुख्य समारोह में पहली बार घुड़सवार दिखाएंगे अद्भुत करतब

      घुड़सवारी प्रदर्शन की हुई रिहर्सल धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल 15 अगस्त को धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति, गौरव और रोमांच…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!