Ro no D15139/23

ग्राम उदारी में मेसर्स मुश्ताक एग्रो एजेंसी का कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण,

 अनियमितता पाए जाने बिक्री पर लगा प्रतिबंध

अम्बिकापुर 06 जून 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा उर्वरक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विकासखण्ड लुण्ड्रा के ग्राम उदारी में मेसर्स मुश्ताक एग्रो एजेंसी में संयुक्त टीम के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सम्बंधित उर्वरक विक्रेता द्वारा उर्वरकों का वैध श्रोत का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस दौरान 02 उर्वरकों के नमूने भी लिए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रोपराइटर मो. अशफाक अंसारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके संस्थान पर वर्तमान में विक्रय प्रतिबंध करते हुए गोदाम को सील किया गया। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री पिताम्बर सिंह दीवान, सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा, नायब तहसीलदार लुण्ड्रा श्री निखिल श्रीवास्तव, उर्वरक निरीक्षक श्रीमती बीबीयाना बेक, उर्वरक निरीक्षक श्री जे. आलम उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!