Ro no D15139/23

पत्थलगांव में मेडिकल स्टोर का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण कोटपा एक्ट के तहत स्कूलों के 100 गज के भीतर तम्बाकू उत्पाद पाए जाने पर की गई कार्यवाही

जशपुरनगर 30 अगस्त 2025/ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़  एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर  खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया जा रहा है। औषधि निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्देश के परिपालन में शुक्रवार को पत्थलगांव में संचालित गोयल मेडिकल स्टोर, गोयल मेडिकल एजेन्सी, विजय मेडिकल स्टोर एवं शर्मा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोर में सी.सी.टी.वी. कैमरा स्थापित पाया गया। इसके अलावा टीम के द्वारा कोटपा एक्ट के तहत शासकीय माध्यमिक शाला चेटबा, शासकीय हाई स्कूल बनगांव और हॉरिजोन पब्लिक स्कूल के 100 गज के भीतर स्थित दुकानों  पर तम्बाकू उत्पाद पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान औषधि निरीक्षक योगेश परस्ते, मनीष कवंर एवं तहसीलदार, पत्थलगांव उपस्थित रहे।

कुनकुरी में की गई मेडिकल स्टोर की जांच
अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी के द्वारा नारकोटिक्स दवाइयों के क्रय-विक्रय एवं सी.सी.टी.वी. कैमरा स्थापित करने संबंधी निर्देश पर कुनकुरी में संचालित सुनील मेडिकल स्टोर, रारा मेडिकल स्टोर एवं अजय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम., बी.एम.ओ., औषधि निरीक्षक एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रही।

  • Related Posts

    साय सरकार ने अवैध धर्मांतरण रोकने और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का प्रारूप तैयार किया है

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसके मसौदे को मंजूरी दी गई है। • प्रस्तावित कानून के अनुसार बल, प्रलोभन,…

    Read more

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *किसानों और गरीबों की खाद्य सुरक्षा पर सरकार का जोर* *धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री* *73 लाख राशन कार्डधारियों को मुफ्त…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे