Ro no D15139/23

चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक का सफर

*बिहान से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं माहेश्वरी यादव*

*ग्राम कोरदा की माहेश्वरी ने किराना दुकान से बदली अपनी आर्थिक स्थिति*

*बिहान समूह से मिली ताकत, मेहनत और हौसले से बनीं सफल उद्यमी*
*रायपुर, 06 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम कोरदा की निवासी श्रीमती माहेश्वरी यादव ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिया है कि यदि अवसर और सही मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं। कभी घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली माहेश्वरी आज अपने प्रयासों से ‘लखपति दीदी’ बनकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।
करीब चार वर्ष पहले तक माहेश्वरी यादव का जीवन सामान्य गृहिणी की तरह चूल्हे-चौके और परिवार की जिम्मेदारियों में ही व्यतीत होता था। इसी दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ने का निर्णय लिया। यह निर्णय उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। बिहान समूह से जुड़कर उन्हें न केवल आत्मविश्वास मिला, बल्कि आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
समूह के सहयोग और अपने पति श्री रामेश्वर यादव के समर्थन से माहेश्वरी ने गांव में ही एक छोटी किराना दुकान की शुरुआत की। शुरुआत भले ही छोटी थी, लेकिन उनकी मेहनत, लगन और बेहतर प्रबंधन के कारण धीरे-धीरे यह दुकान गांव में एक भरोसेमंद केंद्र बन गई। आज यह किराना दुकान उनके परिवार की आर्थिक मजबूती का प्रमुख आधार बन चुकी है।
दुकान के सफल संचालन से माहेश्वरी यादव आज प्रतिवर्ष लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। इसी उपलब्धि के साथ उन्होंने ‘लखपति दीदी’ बनने का गौरव हासिल किया है।
इस आर्थिक सशक्तिकरण का सबसे सकारात्मक प्रभाव उनके बच्चों की शिक्षा पर पड़ा है। माहेश्वरी के तीन बेटे हैं, जो क्रमशः 12वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। अब वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
माहेश्वरी यादव बताती हैं कि बिहान समूह ने उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि समाज में एक नई पहचान और आत्मविश्वास भी प्रदान किया। आज वे एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित हो चुकी हैं और गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।

  • Related Posts

    राजनांदगांव संभाग के डाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल सेवा

    राजनांदगांव 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) डाक विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव संभाग अंतर्गत आने वाले प्रधान डाकघर एवं उपडाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल,…

    Read more

    उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी

    राजनांदगांव 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने