Ro no D15139/23

जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

JPSC Civil Services Exam 2025: जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर दायर दर्जनों याचिका पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने की छूट प्रदान करते हुए राज्य सरकार और जेपीएससी को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी. अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट अदालत की अनुमति के बिना प्रकाशित नहीं की जाएगी.

13 फरवरी को 22 अभ्यर्थियों को मिली थी छूट

झारखंड हाइकोर्ट से संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के 22 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. उम्र सीमा में छूट को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अंतरिम आदेश जारी किया है. अदालत के इस फैसले से अभ्यर्थियों को फिलहाल ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का मौका मिल गया है. याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि वर्ष 2016 और 2017 की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षाओं में अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई थी. इसके अलावा, वर्ष 2021 की नियमावली में भी ऊपरी उम्र सीमा में छूट देने का प्रावधान है.

15 फरवरी को होगी परीक्षा

जेपीएससी की ओर से झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) (सिविल सेवा) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) अब 15 मार्च को ली जायेगी. पूर्व में आयोग ने पीटी की तिथि आठ मार्च 2026 तय की थी. आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) -2025 अब 12 अप्रैल को तथा झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) 2023, 26 अप्रैल को लेने की संभावित तिथि रखी है. पूर्व में दोनों परीक्षा क्रमश: 15 मार्च और 22 मार्च को तय की गयी थी.

20 फरवरी ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट

परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी (अपराह्न पांच बजे तक) निर्धारित की गयी है. जबकि परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी (अपराह्न पांच बजे तक) निर्धारित की गयी है.

103 पदों पर होनी है नियुक्ति

जेपीएससी की ओर से 103 पदों पर नियुक्ति के लिए सिविल सेवा-2025 की परीक्षा ली जा रही है. इसमें उपसमाहर्ता के 28 पद, डीएसपी के 42 पद, जिला समादेष्टा के 02 पद, प्रोबेशन पदाधिकारी के चार पद, महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग में सहायक निदेशक के तीन पद, कृषि व सहकारिता विभाग में सहायक निबंधक के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद, काराधीक्षक के दो पद व सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क अधिकारी के 10 पद शामिल हैं.

  • Related Posts

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      अब लोग मुकद्दर के सिकंदर बनने की राह पर चल पड़े हैं। क्योंकि अब लोगों के अंदर मरने के बाद वास्तव में फिर से ज़िंदा होने की चाहत पैदा…

    Read more

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    US Attack Iran Bridge: ईरान के खिलाफ अमेरिकी की कार्रवाई अब नागरिक ढांचों पर भी होने लगी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार देर रात दावा किया कि हवाई हमलों…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?