Ro no D15139/23

मार्कफेड द्वारा FRK टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता – कन्हैया…..

80 प्रतिशत स्थानीय उद्योग बंद होने की कगार पर – कन्हैया…..

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री कन्हैया अग्रवाल ने मार्कफेड द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए जारी फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है । इस संबंध में प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल और मार्कफेड के प्रबंध संचालक    जितेंद्र शुक्ला को एक ज्ञापन भेजकर नई, पारदर्शी एवं व्यावहारिक शर्तों के साथ टेंडर जारी करने का आग्रह किया गया है ।
उक्तशय का बयान जारी करते हुए  अग्रवाल ने कहा कि छोटे और माध्यम स्थानीय उद्योगों को दरकिनार करने का  प्रयास किया जा रहा है । ज्ञापन में बताया गया कि 26 दिसंबर को जारी नए कैलेंडर और टेंडर की शर्तों में अचानक किए गए बदलावों के कारण छत्तीसगढ़ के लगभग 80 प्रतिशत स्थानीय FRK प्लांट दौड़ से बाहर हो गए हैं । शर्तों को इस तरह तैयार किया गया है जिससे केवल 20 प्रतिशत स्थानीय मिलर्स और बाहरी राज्यों के बड़े मिलर्स को ही लाभ मिल सके । यह कदम न केवल स्थानीय उद्यमियों के हितों के खिलाफ है, बल्कि छत्तीसगढ़ भंडार क्रय अधिनियम का भी खुला उल्लंघन है । टेंडर की शर्तों में किए गए व्यापक परिवर्तन के लिए कम से कम 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाना था जो नहीं दिया गया है ।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पर संकट के बादल छाएंगे । कन्हैया अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय प्लांटों को टेंडर प्रक्रिया से बाहर रखा गया, तो राज्य में FRK की आपूर्ति बाधित होगी। FRK की कमी के कारण राइस मिलर्स सरकार को PDS के लिए चावल उपलब्ध नहीं करा पाएंगे, जिससे प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली पूरी तरह प्रभावित हो सकती है ,साथ हीराजस्व को 200 करोड़ की हानि की आशंका भी है ।
भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में FRK राइस की खरीदी ₹39 प्रति किलो की दर पर हुई थी।
वर्तमान टेंडर में इसे ₹60 प्रति किलो से अधिक दर पर खरीदने की तैयारी है। इस मूल्य वृद्धि से शासन को लगभग ₹175 से ₹200 करोड़ का सीधा वित्तीय नुकसान होगा, जो कि कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुँचाने की सोची-समझी साजिश है ।
कांग्रेस महामंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार एक ओर खाद्य फोर्टिफिकेशन के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर मार्कफेड की यह प्रक्रिया स्थापित उद्योगों को ‘बंद’ करने की ओर धकेल रही है। यदि शासन-प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया को तुरंत निरस्त कर पारदर्शी नीति नहीं अपनाई गई, तो स्थानीय मिलर्स के हितों की रक्षा हेतु माननीय न्यायालय की शरण ली जाएगी और टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।
  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नरी प्रणाली शुरू होने से अपराधों पर नियंत्रण के साथ ही जनता का भरोसा कायम करने में मिल रही सफलता – संजीव शुक्ला

    रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला का कहना है कि राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने से अनेक लाभ हो रहे है। पुलिस अफसरों के साथ ही स्टाफ बढ़ने और…

    Read more

    सक्षम महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रांत का वार्षिक कार्यक्रम “ महिला सम्मान समारोह “

    दिनांक 11.04.2026 दिन शनिवार संतोष अग्रवाल ग्रोथ अकैडमी कोपलवाणी मुखबधिर दिव्यांग संस्थान ग्राम सेमरिया रायपुर में संपन्न हुआ | उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी आदरणीय कौशल्या साय…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब