Ro no D15139/23

प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री के खिलाफ एनजीटी और पर्यावरण संरक्षण मंडल पहुंचे कन्हैया

सरकार के फैसले पर तत्काल रोक की मांग
​रायपुर/नवा रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा प्लास्टिक की बोतलों में शराब बेचने के निर्णय के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। इस जनविरोधी और पर्यावरण विरोधी नीति के खिलाफ श्री अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित ‘पर्यावास भवन’ पहुंचकर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव के नाम विस्तृत ज्ञापन सौंपा। साथ ही, उन्होंने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT), भोपाल जोन को ईमेल और डाक के माध्यम से औपचारिक शिकायत भेजकर इस आत्मघाती निर्णय पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है ।
उन्होंने कहा कि ​स्वास्थ्य और प्रकृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । पर्यावरण संरक्षण मंडल और एनजीटी को भेजी गई अपनी शिकायत में कन्हैया अग्रवाल ने वैज्ञानिक तथ्यों का हवाला देते हुए बताया कि प्लास्टिक (PET) बोतलों में शराब का भंडारण करने से घातक रसायनों का मिश्रण होता है, जो कैंसर और लिवर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने कहा, “सरकार केवल राजस्व की बचत के लिए करोड़ों प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को दांव पर लगा रही है। करोड़ों की संख्या में प्लास्टिक कचरा छत्तीसगढ़ की नदियों, नालों और उपजाऊ भूमि को स्थायी रूप से बर्बाद कर देगा।”
​सॉफ्ट ड्रिंक कंपनियों पर भी कार्रवाई की मांग करते हुए श्री अग्रवाल ने केवल शराब ही नहीं, बल्कि पेप्सी और कोका-कोला जैसी सॉफ्ट ड्रिंक कंपनियों की प्लास्टिक बोतलों को भी पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बताया । उन्होंने एनजीटी और पर्यावरण संरक्षण मंडल से निवेदन किया है कि इन कंपनियों को भी प्लास्टिक पैकेजिंग बंद कर कांच या अन्य सुरक्षित विकल्पों को अपनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
उन्होंने कहा कि हमारी ​प्रमुख मांग है ​छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री के निर्णय पर तत्काल अंतरिम रोक (Stay) लगाई जाए । ​पर्यावरण विभाग इस निर्णय से होने वाली क्षति का ‘इम्पैक्ट असेसमेंट’ करे ।​सॉफ्ट ड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध लगाने हेतु कड़े नियम बनाए जाएं।
​कन्हैया अग्रवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस पर्यावरण विरोधी फैसले को वापस नहीं लिया, तो वे इस लड़ाई को सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेंगे।
धन्यवाद ।
कन्हैया अग्रवाल
प्रदेश महामंत्री – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात