Ro no D15139/23

राजधानी के पुरानी बस्ती में देर रात बहती रही कविता की सुर सरिता

रायपुर 02 फरवरी 2025// बसंत पंचमी के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती में आयोजित 65वें सरस्वती जयंती में  देर रात तक कविता की सुर सरिता बहती रही। इस आयोजन में ओज, वीर, श्रृंगार सहित अन्य रसों के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कवि सम्मेलन में प्रदेश के ख्याति प्राप्त कवियों ने मां वाग्देवी की आराधना करते हुए बसंत का स्वागत किया। कार्यक्रम में हर पंक्ति पर वाहवाही गूंजती रही, जिससे आयोजन यादगार बन गया। बसंत की महक के साथ अब पूरे शहर में बसंत पंचमी के आयोजनों का सिलसिला शुरू हो चुका है। यह कवि सम्मेलन भी उसी श्रृंखला की एक कड़ी थी, जिसमें काव्य प्रेमियों ने हृदय खोलकर कविता की इस सुरसरिता का आनंद लिया।

कवि सम्मेलन में कवि श्री रामेश्वर शर्मा, कवि श्री मन्नू लाल यदु, कवि श्री यशवंत यश, कवयित्री श्रीमती सुषमा प्रेम पटेल, कवि श्री मिनेश साहू, कवि श्री रिक्की बिंदास, कवि श्री राजू छत्तीसगढ़िया ने काव्य पाठ कर श्रोताओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामेश्वर शर्मा तथा श्री इंद्रदेव यदु, श्री ऋषि पटवारी, श्री उत्तम देवहरे और बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थेl

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…