Ro no D15139/23

मौसमी बीमारियों पर रखें नजर, पेयजल स्त्रोतों का करें क्लोरीनाईजेशन

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित हो रहे समाधान शिविरों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि गांवों में क्लस्टरवार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन समाधान शिविरों में प्राप्त मांग-शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। साथ ही उन्होंने समाधान शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् सामग्रियों का वितरण भी सुनिश्चित करने कहा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने हर दिन बदल रहे मौसम को देखते हुए जिले में मौसमी बीमारियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने पानी की समस्या वाले गांवों की जानकारी ली और अधिकारियों को इन क्षेत्रों में हैंडपंप, बोरवेल मरम्मत तथा आवश्यकता होने पर नये बोरवेल करने कहा। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को सभी पानी टंकियों, हैंडपंपों, और बोरवेल का क्लोरीनेशन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के अलावा विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक मे कलेक्टर श्री मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से पेंशन प्रकरणों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में बुजुर्गो की पेंशन राशि न रूके, इस बात का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महतारी वंदन योजना की जिन महिलाओं के खातों में पैसे नहीं जा रहे है, उनकी जानकारी ली तथा अधिकारियां को निर्देशित किया कि जिस कारण इनके खाते में पैसे नहीं आ रहे है, उनका तत्काल निराकरण करें। साथ ही विभाग की अन्य योजनाओं से भी महिलाओं को लाभान्वित करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन योजना के तहत् पंजीयन की भी जानकारी ली और जिले में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में स्टॉल लगाकर अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन करने कहा। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी की भी समीक्षा की और अब तक कुल स्वीकृत आवास, पूर्ण आवास और अप्रारंभ आवासों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कर आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित जन औषधि केन्द्रों की स्थिति, दवाईयों की उपलब्धता, मासिक आय की जानकारी ली और निविदा प्रक्रिया के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि निविदा प्रक्रिया राज्य स्तर से होनी है, जो प्रक्रियाधानी है। बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरण, आय, जाति, निवास, आश्रम-छात्रावासों में दर्ज बच्चों की संख्या आदि की भी समीक्षा की।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….