Ro no D15139/23

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में जटिल दंत शल्य चिकित्सा संपन्न 5 माह से पीड़ित केतकी सेठी को मिली दांत दर्द से मुक्ति

 

जगदलपुर, 30 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल से चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी सफलता की खबर सामने आई है, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने एक ग्रामीण महिला को लंबे समय से चली आ रही गंभीर पीड़ा से निजात दिलाई। ग्राम बड़े आरापुर की निवासी केतकी सेठी पिछले 5 महीनों से दांतों के असहनीय दर्द से जूझ रही थीं। इस लंबी अवधि के दौरान उन्होंने कई स्थानीय उपचारों का सहारा लिया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही थी।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋषभ साव ने बताया कि अंततः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल पहुँचने पर चिकित्सा अधिकारी (दंत) डॉ. अश्लेषा तिवारी ने गहन परीक्षण के बाद पाया कि मरीज के निचले जबड़े का अंतिम दाढ़ (मेसियोएंगुलर इम्पैक्टेड 38 मोलर) हड्डी के भीतर टेढ़ा फंसा हुआ था। इस तरह की स्थिति में दांत पूरी तरह बाहर नहीं आ पाता और वह अगले दांतों के साथ-साथ जबड़े की हड्डी पर भी दबाव बनाता है, जिसके कारण केतकी सेठी पिछले कई महीनों से न तो ठीक से भोजन कर पा रही थीं और न ही चैन की नींद सो पा रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्जिकल डिसइम्पेक्शनश् और बक्कल पैड करेक्शन का निर्णय लिया। इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. तिवारी ने अपनी टीम, जिसमें सहायक सुबन नाग और सिस्टर कल्पना शामिल थीं, के साथ मिलकर अत्यंत कुशलतापूर्वक संपन्न किया। सर्जरी के माध्यम से न केवल टेढ़े फंसे दांत को निकाला गया, बल्कि आसपास के ऊतकों का सुधार भी किया गया ताकि घाव जल्दी भर सके।

इस सर्जरी के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद मरीज केतकी सेठी ने राहत की सांस ली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में इस स्तर की विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अब बड़े निजी अस्पतालों के महंगे इलाज पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। 5 माह के लंबे दर्द के सफर के बाद केतकी को मिली इस मुस्कान के लिए उन्होंने और उनके परिजनों ने डॉ. अश्लेषा तिवारी तथा पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया है। अस्पताल प्रशासन ने भी टीम के इस समर्पित कार्य की सराहना करते हुए इसे संस्थान के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।ु

  • Related Posts

    बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के प्रथम दिवस प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्ती

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा “बने खाबो-बने रहिबो 2.0” सात दिवसीय विशेष जन-जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान…

    Read more

    सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 अगस्त तक

      धमतरी, 18 अगस्त 2026/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां जिन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल