Ro no D15139/23

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 – जिले में 1 लाख 1 हजार 963 किसानों से 5074599.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई

किसानों को 1170 करोड़ 19 लाख 87 हजार रूपए का किया गया भुगतान
– माइक्रो एटीएम के माध्यम से किसानों को लगभग 2 करोड़ 34 लाख 35 हजार 769 रूपए की राशि प्रदान की गई
– ट्रांसपोटर्स एवं मिलर्स के द्वारा धान का उठाव लगातार जारी
राजनांदगांव 03 जनवरी 2025। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी महाभियान अंतर्गत शासन द्वारा किसानों के धान की खरीदी लगातार जारी है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै। जिले में अब तक 1 लाख 1 हजार 963 किसानों से 5074599.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है और 1170 करोड़ 19 लाख 87 हजार रूपए का भुगतान किसानों को किया गया है। जिले में धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव लगातार जारी है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में धान खरीदी का कार्य जारी है। जिले में सुचारू तरीके से धान की खरीदी की जा रही है, वहीं धान का उठाव लगातार ट्रांसपोटर्स एवं मिलर्स के द्वारा किया जा रहा है।  धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को माइक्रो एटीएम के माध्यम से अब तक लगभग 2 करोड़ 34 लाख 35 हजार 769 रूपए की राशि प्रदान की गई है। तत्काल राशि मिलने पर किसानों में खुशी है। धान बिक्री के लिए टोकन तुहर दुआर एप द्वारा ऑनलाईन माध्यम से टोकन किसानों को दिया जा रहा है। जिससे किसानों को बहुत सुविधा मिली और एक ही बार में पूरा धान की बिक्री हो जाने से समय की बचत हो रही है।

  • Related Posts

    जिला अधिकारियों ने शनिवार को किया व्यापक मैदानी निरीक्षण

    *- शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व व्यवस्थाओं में सुधार पर विशेष फोकस* *- बारिश पूर्व सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश* *- साप्ताहिक समय-सीमा…

    Read more

    विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए 17 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़ -छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत जिला…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….