Ro no D15139/23

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26

प्रभारी सचिव ने जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण
सुचारू एवं पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने दिए कड़े निर्देश

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान उपार्जन कार्य का व्यापक निरीक्षण करते हुए जिले की प्रभारी सचिव   शम्मी आबिदी ने आज कोड़ेबोड़, भाठागांव, बगौद, कुरूद, चर्रा, आमदी, संबलपुर सहित 7 से अधिक धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं का बारिकी से अवलोकन किया तथा किसानों से सीधे संवाद कर धान विक्रय प्रक्रिया के संबंध में उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली।
इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी ने जिले में धान खरीदी की तैयारियों, प्रगति तथा अब तक की खरीदी स्थिति से अवगत कराया। प्रभारी सचिव ने प्रत्येक केंद्र में बारदाना उपलब्धता, डेनेज व्यवस्था, परिवहन, टोकन प्रणाली, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बायोमेट्रिक स्टैकिंग एवं ऑपरेटर की उपलब्धता जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर धान की बोरी का तौल कराकर वजन की शुद्धता की जांच की तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने आर्द्रतामापी यंत्र से धान की नमी की स्थिति का निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने देने की बात कही।
प्रभारी सचिव ने केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल, छाया व्यवस्था एवं बैठने की सुविधा को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “धान खरीदी राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक किसान को बिना किसी बाधा, देर और समस्या के धान उपार्जन केंद्रों में सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी प्रक्रिया पूर्णतरू पारदर्शी रहे, किसी भी किसान को परेशान न होना पड़े तथा टोकन वितरण और वजन प्रक्रिया में शत-प्रतिशत शुचिता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुरूद   नभ सिंह कोशले, खाद्य अधिकारी   बी. के. कोर्राम, डीएमओ   सुनील सिंह, उपयुक्त पंजीयक कार्यालय के   प्रदीप ठाकुर, जिला परिक्षेत्राधिकारी सहकारी बैंक   बलरामपुरी गोस्वामी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल