Ro no D15139/23

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवम्बर से

*धमतरी में धान खरीदी व्यवस्था चाक-चौबंद : कलेक्टर ने दिए सुचारू संचालन के निर्देश*

धमतरी, 14 नवम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ जिले में कल 15 नवम्बर 2025 से किया जा रहा है। धमतरी जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा है कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में सहकारिता, मार्कफेड तथा खाद्य विभाग द्वारा बारदाना, फड़, चबूतरा, पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था सहित सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने 13 नवंबर को स्वयं विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

जिले में इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति किसानों से धान खरीदी के लिए 100 उपार्जन केन्द्र संचालित किए जाएंगे। खरीदी के साथ ही उठाव व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि खरीदी केंद्रों में भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति न बने।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी। जिले में अब तक 1,22,800 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनका कुल रकबा 1,11,207.67 हेक्टेयर है। इसके अतिरिक्त लगभग 6,700 किसानों का केरी फॉरवर्ड किया जाना शेष है।

धान उपार्जन की गुणवत्ता और व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही समिति स्तर पर भी निगरानी समितियों का गठन किया गया है, जो खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करेंगे। परंपरा अनुसार 15 नवम्बर को सभी उपार्जन केंद्रों में कांटा-बांट की पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

अवैध भंडारण, परिवहन एवं पुनर्चक्रण को रोकने हेतु तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं, जिनमें राजस्व, मंडी, खाद्य, सहकारिता और कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ओडिशा सीमा से लगे बोराई (घुटकेल), बांसपानी, बनरौद और सांकरा में चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां विभिन्न विभागों के अमले की तैनाती रहेगी।

धान उपार्जन में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को नीतिगत प्रावधानों एवं प्रक्रिया संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया है। खरीदी केन्द्रों में धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज, तारपोलिन तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की जा रही है। मौसम परिवर्तन की स्थिति के मद्देनज़र अग्रिम तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

सहकारिता विभाग के अनुसार सभी समितियों में किसानों की सुविधा के लिए माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान तत्कालिक आवश्यकता हेतु राशि निकाल सकेंगे। साथ ही समितियों को सही संख्या में ही टोकन जारी कर खरीदी में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने अपील की है कि किसान निर्धारित तिथि एवं टोकन के अनुसार धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे और समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की सुव्यवस्थित प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान