खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 : धमतरी जिले में धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से जारी

धमतरी । जिले में खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी कार्य 15 नवंबर से सुव्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हो गया है। जिले में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 100 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। इस सीजन में धमतरी जिले के लिए 66 लाख क्विंटल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
राज्य सरकार किसानों के धान की समयबद्ध एवं पारदर्शी खरीदी के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ—बारदाना, परिवहन, सुरक्षा, नापतौल संसाधन एवं आईटी व्यवस्था—समय रहते सुनिश्चित कर ली हैं।
आज 1,323 किसानों के काटे गए टोकन
18 नवंबर के लिए जिले में कुल 1,323 किसानों को टोकन जारी किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 63 हजार क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित है। सभी उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारी तथा संबंधित विभागीय अधिकारी लगातार निरीक्षण कर क्रियान्वयन की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों से कड़ी नापतौल प्रक्रिया, गुणवत्ता जांच तथा पूरी पारदर्शिता के साथ खरीदी की जा रही है। जिले के सभी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है तथा किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए प्रशासन द्वारा यथेष्ट कार्मिक व संसाधन तैनात किए गए हैं।
कलेक्टर द्वारा सतत समीक्षा
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा स्वयं जिले में धान खरीदी कार्य की दैनिक समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने सभी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए भीड़ प्रबंधन, टोकन वितरण प्रणाली, परिवहन व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाने निर्देश दिए हैं।
किसानों से प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने निर्धारित तिथि एवं समय पर ही उपार्जन केंद्रों में पहुंचे, जिससे खरीदी प्रक्रिया निर्बाध तथा व्यवस्थित रूप से जारी रह सके।
राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसान हित सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जिले में धान खरीदी कार्य पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ जारी है ।

  • Related Posts

    गुरुकुल के क्रीड़ा शिक्षक रामू सिंह ठाकुर का हुआ इंडोनेशिया- इंडिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में चयन

    कवर्धा/ जिले की सुप्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ही नहीं अपितु शिक्षकों के बहुमुखी विकास को भी प्रमुखता दी है। यही कारण…

    Read more

    खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम बनी सरगुजा ओलंपिक: मंत्री  रामविचार नेताम

      तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का हुआ समापन रायपुर, 13 फरवरी 2026/आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम गुरूवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के समापन…

    Read more

    NATIONAL

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,